फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Bike collided with a tractor trolley parked on the roadside, two died

Banda News: सड़क किनारे खड़ी ट्रैक्टर ट्राली से बाइक टकराई, दो की मौत

Tue, 25 Apr 2023 12:23 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 25 Apr 2023 12:23 AM IST
विज्ञापन
Bike collided with a tractor trolley parked on the roadside, two died
नरैनी। पंचर खड़ी ट्रैक्टर-ट्राॅली से टकराकर बाइक सवार दो साढ़ुओं की मौत हो गई। हादसा नरैनी कोतवाली क्षेत्र के लहुरेहटा गांव के पास हुआ। बाइक चालक हेलमेट नहीं लगाए था।
विज्ञापन

नरैनी कोतवाली क्षेत्र के लहुरेहटा गांव निवासी संतोष कुमार कचेर (40) गांव में पंचर बनाने की दुकान किए था। वह अपने साढ़ू ग्वालियर (मध्य प्रदेश) निवासी प्रदीप (35) के साथ रविवार की रात बाइक से गांव के पास स्थित पेट्रोल पंप के पास खड़ी पंक्चर ट्रैक्टर-ट्राॅली का टायर ठीक कर उसे लगाने जा रहा था। वहां पहुंचने पर बाइक अनियंत्रित होकर खड़ी ट्रैक्टर-ट्राॅली में पीछे से घुस गई। इससे बाइक चालक संतोष और पीछे टायर पकड़े बैठा साढ़ू प्रदीप गंभीर घायल हो गए।
विज्ञापन

वहां से गुजर रहे रंजीतपुर गांव निवासी निसार ने हादसा होते देख पुलिस को सूचना दी। सूचना पर कोतवाली निरीक्षक अरविंद सिंह गौर ने दोनों घायलों को एंबुलेंस से सीएचसी पहुंचाया। यहां से दोनों को जिला अस्पताल भेजा गया। संतोष की इलाज के दौरान मौत हो गई। प्रदीप को कानपुर रेफर कर दिया। कानपुर ले जाते समय उसकी भी मौत हो गई। पुलिस ने दोनों का पोस्टमार्टम कराया है। प्रभारी निरीक्षक अरविंद सिंह गौर ने बताया कि ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में लिया गया है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed