फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Big relief was received in the camp of Electricity Bill Relief Scheme, consumers took advantage

Banda News: बिजली बिल राहत योजना के कैंप में मिली बड़ी राहत, उपभोक्ताओं ने लिया लाभ

Fri, 05 Dec 2025 12:24 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Fri, 05 Dec 2025 12:24 AM IST
विज्ञापन
Big relief was received in the camp of Electricity Bill Relief Scheme, consumers took advantage
फोटो- 04 बच्चा प्रजापति को माला पहना कर सम्मानित करते हुए उपखंड अधिकारी महेंद्र प्रसाद। संवाद
तिंदवारी। बिजली बिल राहत योजना के तहत आयोजित विशेष शिविर सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। यह कैंप उपखंड अधिकारी महेंद्र प्रसाद और अभियंता प्रदीप यादव के नेतृत्व में लगाया गया। जिसमें उपभोक्ताओं को उनके पुराने बिजली बिलों पर बड़ी राहत प्रदान की गई। योजना ने आम उपभोक्ताओं को भारी छूट के साथ बकाया बिल जमा करने का महत्वपूर्ण अवसर दिया।
विज्ञापन

इस कैंप में कुल 13 उपभोक्ताओं ने योजना का लाभ लिया, जिनमें से दो उपभोक्ताओं ने अपना पूरा बकाया बिल जमा कर योजना का सफलतापूर्वक लाभ उठाया। इसके अलावा 11 उपभोक्ताओं ने छूट और किस्त सुविधा के लिए पंजीकरण कराया, जिससे यह स्पष्ट हुआ कि योजना के प्रति लोगों में उत्साह बढ़ रहा है। तिंदवारी के रामनगर निवासी बच्चा प्रजापति इस योजना के प्रमुख सफल लाभार्थियों में रहे।
विज्ञापन

उनके मामले में राहत योजना की प्रभावशीलता को और भी स्पष्ट कर दिया। बच्चा प्रजापति का कुल बकाया बिल 53,565 रुपये था। योजना के तहत छूट 36,505 रुपये की छूट मिली। जिसके बाद उपभोक्ता ने 17,060 रुपये जमाकर लगभग 68 फीसद की भारी छूट प्राप्त की। बड़ी राहत मिलने के बाद उन्होंने अपनी पूरी बकाया राशि तत्काल जमा कर दी। इस कदम पर बिजली विभाग के अधिकारियों ने उन्हें फूल-माला पहनाकर सम्मानित किया और प्रोत्साहन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपखंड अधिकारी महेंद्र प्रसाद ने कहा कि बच्चा प्रजापति को सम्मानित करना सिर्फ उनके निर्णय की सराहना नहीं है, बल्कि यह अन्य उपभोक्ताओं को भी योजना का लाभ उठाने के लिए प्रेरित करेगा। उन्होंने बताया कि विभाग का लक्ष्य अधिक से अधिक उपभोक्ताओं को योजना के माध्यम से राहत प्रदान करना है। इस अवसर पर अवर अभियंता प्रदीप कुमार यादव, कृष्ण कुमार, राधेश्याम, अशोक दीक्षित सहित कई उपभोक्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed