फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   bichne lagi pramukh pad ki bisaat

बिछने लगी प्रमुख पद की बिसात

Mon, 10 May 2021 11:01 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 10 May 2021 11:01 PM IST
विज्ञापन
bichne lagi pramukh pad ki bisaat
बांदा। पंचायत चुनाव में जिला पंचायत अध्यक्ष के बाद ब्लाक प्रमुख का पद का अहम माना जाता है। इस पद के संभावित दावेदार अपने पक्ष में मत हासिल करने की बिसात बिछाने लगे। सूत्रों के मुताबिक क्षेत्र पंचायत सदस्यों के प्रमाणपत्र कब्जे में लेना शुरू कर दिया।
विज्ञापन

जिले में आठ ब्लाक प्रमुख चुने जाने हैं। नतीजे आने के बाद से ही दावेदारों ने निर्वाचित क्षेत्र पंचायत सदस्य (बीडीसी) को बधाई संदेश के साथ उन्हें अपने पाले में करने की कवायद शुरू कर दी थी। भाजपा, बसपा, सपा, कांग्रेस आदि प्रमुख दलों ने अपने उम्मीदवारों को प्रमुख बनाने के प्रयास तेज कर दिए। हालांकि, किसी दल ने अभी दावेदारों को लेकर अपने पत्ते नहीं खोले हैं, लेकिन अंदरखाने सदस्यों से संपर्क साधकर उनके प्रमाणपत्र अपने कब्जे में लेने की कवायद शुरू हो गई। जिले के आठ ब्लाकों में 750 क्षेत्र पंचायत सदस्य निर्वाचित हुए हैं।
विज्ञापन

ब्लाकवार ग्राम पंचायतें व बीडीसी का ब्योरा---
ब्लाक ग्राम पंचायत बीडीसी
बड़ोखर खुर्द 58 97
तिंदवारी 56 88
महुआ 75 105
जसपुरा 32 53
कमासिन 55 86
बबेरू 61 100
बिसंडा 49 92
नरैनी 83 129
योग 469 750
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed