फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   bhai-bhan dude

मौसी की शादी में आए भाई-बहन यमुना में डूबे

Fri, 04 Jun 2021 11:35 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 04 Jun 2021 11:35 PM IST
विज्ञापन
bhai-bhan dude
bhai-bhan dude - फोटो : BANDA
खप्टिहाकला। मौसी की शादी में शुक्रवार को ननिहाल आए भाई-बहन यमुना नदी में नहाते समय पैर फिसल जाने से डूब गए। पुलिस ने गोताखोरों की मदद से करीब एक घंटे बाद दोनों के शवों को नदी से बाहर निकाला। घटना से शादी वाले घर में मातम छा गया।
विज्ञापन

पैलानी थाना क्षेत्र के मड़ौली गांव में भुल्ली निषाद की बेटी रीना की शुक्रवार को शादी थी। परसौड़ा गांव से बरात आना थी। शादी में शामिल होने के लिए जसपुरा थाना क्षेत्र के नांदादेव निवासी बड़ी बहन संगीता पत्नी शिवमंगल अपने दो बच्चों मातादीन (10), रचना (15) के साथ बृहस्पतिवार को गांव आई थी। शुक्रवार को सुबह दोनों भाई-बहन घर में बिना बताए यमुना नदी नहाने के लिए चले गए। नहाते समय पैर फिसल जाने मातादीन गहरे पानी में चला गया। भाई को बचाने के लिए बहन रचना भी नदी में कूद गई। वह भी गहरे पानी में समा गई। आसपास के ग्रामीणों ने यह हादसा देखा तो दौड़कर परिजनों को सूचना दी। परिजन नदी किनारे पहुंचे।
विज्ञापन

उधर, सूचना पर पुलिस भी नदी घाट पर पहुंच गई। जाल और गोताखोरों की मदद से दोनों बच्चों की खोजबीन शुरू की गई। करीब एक घंटे बाद घटनास्थल से काफी दूर दोनों बच्चों के शव मिले। दोनों शवों के मिलते ही शादी वाले घर में मातम छा गया। एसएसआई धीरेंद्र पांडेय ने बताया कि बच्चे नहाने के लिए नदी के गहरे पानी वाले स्थान पर गए थे। बाहरी होने के कारण उन्हें नदी की गहराई का अंदाजा नहीं था। उधर, घाट के किनारे चिकनी मिट्टी होने से पैर फिसल गया। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। उधर, शादी की महज रस्म अदायगी हुई। गमगीन माहौल के बीच बरात की अगवानी की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed