फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Bhagwati against alcohol human organizations landed

शराब के खिलाफ भगवती मानव संगठन भी उतरा

Sun, 24 Jan 2016 11:22 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा Updated Sun, 24 Jan 2016 11:22 PM IST
विज्ञापन
Bhagwati against alcohol human organizations landed

बांदा। गांव को नशा मुक्त बनाने के अभियान में जुटी

विज्ञापन
कैंसर पीड़ित फूला देवी के मिशन को अब पंख लगने लगे हैं। भगवती मानव कल्याण के कार्यकर्ता भी इसमें शामिल हो गए हैं।

उधर, फूला के साथ अभियान में जुड़ी महिलाओं के तेवर भी तीखे होते जा रहे हैं। गांव के शराबियों को खबरदार किया है कि वह सुधर जाएं वरना उन्हें सुधार दिया जाएगा।

मुख्यालय से करीब आठ किलोमीटर दूर बड़ोखर खुर्द गांव में बड़ी तादाद में शराब के लती हैं। हाल ही में इस गांव में युवती की आग से जलकर मौत हो गई है।

इसके पीछे शराब के लती पति का हाथ बताया गया है। इस घटना के बाद ही कैंसर पीड़ित महिला फूला देवी ने गांव में शराब के विरुद्ध अभियान छेड़ दिया है। शनिवार को गांव में बिकने वाली शराब जुटा कर उसकी होली जलाई थी और नालियों में बहाई थी।

खबर अखबारों में छपने के बाद रविवार को भगवती मानव कल्याण संगठन के कार्यकर्ताओं का जत्था बड़ोखर गांव पहुंचा और फूला देवी के अभियान को जमकर सराहा। साथ ही घोषणा की कि उनका संगठन भी इस अभियान में फूला के साथ बराबरी से भागीदारी करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed