{"_id":"6140e0378ebc3efd847b5736","slug":"bhaarat-ko-ekata-ke-sootr-mein-baandhatee-hai-hindee-aaeejee-banda-news-knp6521984113","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत को एकता के सूत्र में बांधती है हिंदी : आईजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भारत को एकता के सूत्र में बांधती है हिंदी : आईजी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। हिंदी दिवस पर मंगलवार को चंद्रपाल कश्यप स्मृति कविता सम्मान इस वर्ष राजकीय महिला डिग्री कालेज की छात्रा प्राची मिश्रा को दिया गया। केदार स्मृति न्यास से जुड़े बांदा के कवि चंद्रपाल कश्यप की स्मृति में कविता लेखन में रुचि रखने वाली छात्रा प्राची को आईजी ने 2100 रुपये व सम्मानपत्र सौंपा।
आईजी के. सत्यनारायणा ने कहा कि हिंदी भाषा भारत को एकता के सूत्र में बांधती है। राजकीय महिला स्नाकोत्तर महाविद्यालय में हिंदी दिवस पर हुए समारोह को संबोधित करते हुए पुलिस महानिरीक्षक के. सत्यनारायणा ने कहा कि हिंदी जनभावनाओं का प्रतिनिधित्व करने वाली और भारत को एकता के सूत्र में बांधने वाली भाषा है।
प्राचार्य डॉ. दीपाली गुप्ता ने कहा कि हिंदी विभिन्न क्षेत्रों में रोजगार देने वाली भाषा के रूप में स्थापित हुई है। हिंदी विभागाध्यक्ष डॉ. शशि भूषण सिंह ने चंद्रपाल कश्यप स्मृति कविता सम्मान-2021 की घोषणा की।
विज्ञापन
कवि के पुत्र प्रारब्ध कश्यप ने बताया कि कोरोना काल में उनके पिता चंद्रपाल कश्यप का निधन हो गया था। उन्हीं की स्मृति में सम्मान दिया गया है। समारोह में छात्रा साक्षी द्विवेदी, सुभद्रा कुमारी चौहान, सावित्री निषाद, नैन्सी सोनी, शिवी गुप्ता, अंकिता गुप्ता, अनुष्का मिश्रा, मंजू पाल, विभा विश्वकर्मा, नम्रता, सादिया आदि ने काव्य पाठ किया।
प्राध्यापकों में डॉ. अफजल और डॉ. विनय कुमार ने भी कविता पेश की। संचालन डॉ. अंकिता तिवारी ने किया। इस अवसर पर डॉ. सबीहा रहमानी, डॉ. जितेंद्र कुमार, डॉ. माया वर्मा, डॉ. जय कुमार चौरसिया, डॉ. जय प्रकाश सिंह, डॉ. जयंती सिंह, डॉ. ज्योति मिश्रा, डॉ. सपना सिंह, डॉ. विनोद सिंह चंदेल, डॉ. सुधा तिवारी, डॉ. वीरेंद्र प्रताप चौरसिया, डॉ. अस्तुति वर्मा, डॉ. नीतू सिंह समेत छात्राएं उपस्थित रहीं।
आईजी ने वॉल आफ फेम पहल को सराहा
राजकीय महिला स्नाकोत्तर महाविद्यालय में वॉल आफ फेम में स्थापित शहीदों के चित्रों का अवलोकन पुलिस महानिरीक्षक के. सत्यनारायणा ने किया। इस पहल का उन्होंने स्वागत किया। शहीदों के सम्मान में वह महाविद्यालय के पूरे स्टाफ के साथ शामिल भी हुए।