{"_id":"5b71ca4942c7921cd80d41d5","slug":"before-the-festivals-the-lights-will-be-lit-by-leds","type":"story","status":"publish","title_hn":"त्योहारों के पहले एलईडी से जगमगाएंगी सड़कें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
त्योहारों के पहले एलईडी से जगमगाएंगी सड़कें
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा
Updated Mon, 13 Aug 2018 11:43 PM IST
विज्ञापन
कार्यकर्ताओं को संबोधित करते नगर पालिका अध्यक्ष मोहन साहू।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रक्षाबंधन, कजली मेला और नवरात्रि पर नगर पालिका परिषद ने अपनी जिम्मेदारियां पूरी करने के लिए आयोजकों के साथ बैठक करके रणनीति तय की। अध्यक्ष ने घोषणा की कि आज ही से शहर में ‘एलईडी लगाओ-अंधेरा भगाओ’ अभियान शुरू होगा।
विज्ञापन
सोमवार को नगर पालिका कार्यालय परिसर में नवरात्रि और मंदिर प्रबंध समितियां के आयोजकों व कार्यकर्ताओं के साथ बैठक में अध्यक्ष मोहन साहू ने बताया कि आमतौर पर प्रशासन त्योहारों के ऐन मौके पर तैयारी बैठकें करता है। इससे समय कम होने से तैयारियों का पूरा समय नहीं मिल पाता। इसी के मद्देनजर अबकी नगर पालिका ने पहले से ही अपने स्तर पर आयोजकों के साथ यह बैठकें कर त्योहारी रणनीति तैयार की है।
विज्ञापन
अध्यक्ष ने बताया कि इन त्योहारों के मौके पर शहर में और मंदिरों के आसपास विशेष सफाई व्यवस्था रहेगी। सुबह 5 बजे से पहले सफाई होगी। आवारा सुअर बंद होंगे। अवस्थी चौराहा से फूटाकुआं, शांति नगर, कुशवाहा नगर, मर्दन नाका आदि में एलईडी लाइट लगाई जाएंगी। मंदिर व धार्मिक स्थानों के आसपास फागिंग होगी। मंदिरों के आसपास का अतिक्रमण हटाया जाएगा।
विज्ञापन
आयोजकों की मांग पर अध्यक्ष श्री साहू और ईओ संतोष कुमार मिश्रा ने कहा कि शहर की प्रकाश व्यवस्था दुरुस्त करने का अभियान तत्काल शुरू किया जा रहा है। सदस्यों और आयोजकों द्वारा दिए गए सुझाव पालिका कर्मियों ने नोट किए। बैठक का संचालन सभासद प्रतिनिधि वाजिद अली ने किया। सफाई निरीक्षक हरीशंकर निरंजन, जेई संतोष सिंह राठौर व राकेश विश्वकर्मा सहित नगर पालिका स्टाफ और वार्डों के अधिकांश सदस्य उपस्थित रहे।