{"_id":"574890134f1c1b9b37690ade","slug":"bed-entrance-exam-topper-made-farmer-s-son","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान का बेटा बना बीएड प्रवेश परीक्षा का टॉपर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसान का बेटा बना बीएड प्रवेश परीक्षा का टॉपर
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
Updated Fri, 27 May 2016 11:51 PM IST
विज्ञापन
अंकित कुमार।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। साधारण किसान के बेटे ने लखनऊ विश्वविद्यालय की संयुक्त प्रवेश परीक्षा (जेईई) में शानदार प्रदर्शन करते हुए बीएड कला वर्ग में सामान्य श्रेणी में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। बुंदेलखंड में कई वर्षों से दैवी आपदाओं के चलते किसान परिवारों की हालात पतली हो गई है।
विज्ञापन
इसके बावजूद तिंदवारी क्षेत्र के सिंधनखुर्द गांव के छोटे काश्तकार शिवभूषण निषाद के पुत्र अंकित कुमार ने आर्थिक तंगहाली के बीच पिछले वर्ष यहां पंडित जेएन डिग्री कालेज से बीए की परीक्षा अच्छे अंकों के साथ प्राप्त की। उसके बाद यूपी बीएड प्रवेश परीक्षा-2016 दी। शुक्रवार को घोषित इस परीक्षा के नतीजे में अंकित ने जनरल रैंक में पहला स्थान प्राप्त किया है।
विज्ञापन
उसे यह सफलता पहले ही प्रयास में मिली है। पिता शिवभूषण और गृहणी माता किरन का इकलौते पुत्र अंकित का इसी वर्ष हुई लेखपाल भर्ती में भी चयन हो गया है। उसकी एक मात्र बहन है जिसकी शादी हो चुकी है। अंकित ने बताया कि फिलहाल वह लेखपाल पद पर ज्वाइन करेगा। फिर बीएड में दाखिला भी लेगा। अंकित ने बताया कि बेरोजगार शिक्षित युवाओं के टारगेट क्लब से भी उसे काफी सपोर्ट मिला। इस क्लब के 10 युवाओं ने लेखपाल भर्ती परीक्षा उत्तीर्ण की है।
विज्ञापन