फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Beaten and robbed in electoral rivalry

चुनावी रंजिश में पीटा और लूटा

Thu, 17 Dec 2015 11:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा Updated Thu, 17 Dec 2015 11:41 PM IST
विज्ञापन
Beaten and robbed in electoral rivalry

बांदा। चुनावी रंजिश में गांव के दबंगों ने दूधिये को

विज्ञापन
लाठियों से पीट दिया। साथ ही तमंचा अड़ाकर रुपये छीन लिए। घायल को परिजनों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। कोतवाली में तहरीर दी है।

कोतवाली नगर के कनवारा गांव का बसंतराम शुक्ला (50) दूध बेंचता है। शहर में दूध बांटने के बाद बुधवार की रात साइकिल से वापस गांव जा रहा था। रास्ते में चार लोगों ने उसे रोक लिया और तमंचा अड़ा दिया।

जेब से सात हजार रुपये छीनने के बाद लाठियों से पीटकर घायल कर दिया। मरणासन्न हालत में छोड़कर हमलावर भाग गए। राहगीरों की सूचना पर परिजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया।

घायल ने बताया कि गांव का एक व्यक्ति प्रधान पद का चुनाव लड़ा था। उसका प्रचार और समर्थन न करने पर प्रत्याशी के भाई ने अपने साथियों के साथ हमला कर लूट लिया।

जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। कोतवाली पुलिस को एक नामजद आरोपी समेत चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने की तहरीर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed