फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   BDC died in road accidents, many injured

अलग-अलग मार्ग हादसों में पल्सर डिवाइडर से टकराई, बीडीसी की मौत

Fri, 30 Jan 2015 11:15 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा Updated Fri, 30 Jan 2015 11:15 PM IST
विज्ञापन
BDC died in road accidents, many injured

अलग-अलग मार्ग हादसों में बीडीसी की मौत हो गई। ब्लाक प्रमुख समेत छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दो को जिला अस्पताल से कानपुर रेफर किया गया।

विज्ञापन


महुआ ब्लाक प्रमुख श्रीचंद (बड़ोखर बुजुर्ग) दोस्त बीडीसी सदस्य बिहारी राजपूत (30)के साथ शुक्रवार को देर शाम पल्सर बाइक पर घर लौट रहे थे। तिंदवारा गांव के पास बाइक डिवाइडर से टकरा गई। राहगीरों ने दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां बिहारी की मौत हो गई। श्रीचंद (38) को कानपुर रेफर किया गया।
विज्ञापन


उधर, खुरहंड (गिरवां) निवासी अरविंद कुमार (45), उसका पुत्र अमन (15) व गांव के ही महेंद्र कुमार (42) के साथ कार से शहर आ रहे थे। नवाबटैंक के पास स्कार्पियों से टक्कर हो गई। तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। अन्य घटना में हमीरपुर के भमई (सिसोलर) निवासी राजेंद्र (32) पुत्र जयध्वज शुक्रवार शाम बाइक पर ससुराल पिंडारन (मरका) जाते समय दूसरी बाइक की टक्कर से घायल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरी बाइक सवार को भी चोंटे आईं। ओरन (बिसंडा) निवासी प्रमोद कुमार (22) पिकअप से अपने दोस्त गोरेलाल की बारात जाते समय धरमपुर-कालिंजर के बीच बैरियर से टकराकर गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे नाजुक हालत में कानपुर रेफर किया गया है।

एक अन्य घटना में बृहस्पतिवार को शाम मजदूरी कर साइकिल से घर लौट रहे कुकुवाखास (पैलानी) निवासी लवकुश (18) और दरदा निवासी अवधेश (18) पुलिस लाइन के पास सामने से आ रहे ट्रक की टक्कर से घायल हो गए। दोनों को भर्ती कराया गया है। 

बांदा में बच्चों की वैन में आग लगी, हादसा टला
स्कूली बच्चों से भरी वैन में अचानक आग लग गई। बच्चों की चीख-पुकार कर रहे बच्चों को राहगीरों ने आनन-फानन सुरक्षित बाहर निकाला। चालक भाग निकला। अभिभावकों ने इस रवैए पर रोष जताया। 


शुक्रवार को दोपहर एक कानवेंट स्कूल की ‘एम-2’ वैन बच्चों को लेकर स्वराज कालोनी जा रही थी। उस पर लगभग 11 बच्चे सवार थे। आरटीओ कार्यालय के नजदीक बैट्री में शार्ट सर्किट से वैन में आग लग गई। सीटें जलने लगीं। घबराया चालक वैन छोड़कर भाग निकला।

बच्चों का शोर सुनकर आसपास के दुकानदारों व राहगीरों ने वैन का गेट लॉक तोड़कर बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला। पानी डालकर वैन की आग बुझाई। मौके पर आ गए बच्चों के अभिभावकों रामनारायण सिंह, अरविंद सिंह, निसार अहमद, राम प्रकाश आदि ने ड्राइवर के रवैए पर कड़ा रोष जताया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed