फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Basic education workers will give property details

बेसिक शिक्षा कर्मी देंगे संपत्ति का ब्योरा

Tue, 29 Jun 2021 11:31 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 29 Jun 2021 11:31 PM IST
विज्ञापन
Basic education workers will give property details
बांदा। बेसिक शिक्षा विभाग में कार्यरत अधिकारियों और कर्मचारियों को अब अपनी चल और अचल संपत्ति का ब्योरा शासन को देना होगा। यह विवरण मानव संपदा पोर्टल पर भी अपलोड करना होगा।
विज्ञापन

शासन के आदेश पर यह ब्योरा 20 जुलाई तक देने के आदेश हैं। अपर मुख्य सचिव बेसिक रेणुका कुमार द्वारा जारी आदेश पर अमल के लिए बीएसए हरिश्चंद्र नाथ ने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने कहा कि तय समय पर यह विवरण अनिवार्य रूप से उपलब्ध करा दिया जाए।
विज्ञापन

बता दें कि यह विवरण सिर्फ समूह ख और ग में आने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए है। इसमें भू संपत्ति (जमीन जायदाद) और गृह संपत्ति (मकान, फैक्टरी) इत्यादि का विवरण देना है। शासन का आदेश आते ही अधिकारियों और कर्मचारियों में हड़कंप है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभी अपना-अपना विवरण तैयार करने में जुटे हुए हैं। जनपद में बेेसिक शिक्षा अधिकारी, आठ खंड शिक्षा अधिकारी व तकरीबन 20 लिपिक हैं। इन सबको को अपनी संपत्ति का विवरण अपलोड करना होगा। इसके लिए बीएसए ने निर्देशित कर दिया। सभी अपनी संपत्ति का ब्योरा बनाने में जुटे हुए हैं।

शासन का पत्र मिला है। सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देशित कर दिया है। तय समय पर यह विवरण उपलब्ध न कराने वाले अधिकारी/कर्मचारियों विजिलेंस जांच के शुरू कराई जाएगी।
- हरिश्चंद्र नाथ, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, बांदा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed