फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Basic education is also necessary with books

किताबी के साथ बुनियादी शिक्षा भी जरूरी

Tue, 17 Dec 2019 12:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 17 Dec 2019 12:00 AM IST
विज्ञापन
Basic education is also necessary with books
शिक्षा साक्षरता युवती मेले में किशोरियों को संबोधित करतीं वनांगना पदाधिकारी। - फोटो : BANDA
फोटबांदा। वनांगना संस्था ने सोमवार को शिक्षा साक्षरता युवती मेले में किशोरियों को किताबी शिक्षा के अलावा बुनियादी शिक्षा पर भी जोर दिया। मेले में मॉडल और झांकियां लगाकर उन्हें बताया कि उनका संगठन इस मुद्दे पर किस तरह काम कर रहा है?
विज्ञापन

शहर के छावनी में स्थित मैरिज हाल में आयोजित मेले में गीत और नाटकों से दहेज प्रथा पर कटाक्ष और शिक्षा के लिए प्रेरित किया गया। कई छात्राओं और महिलाओं ने अपने अनुभव साझा किए। नसरीन व वंदना ने बताया कि किस तरह एक लड़की की शिक्षा में गरीबी, धर्म, जेंडर भेदभाव आदि आड़े आता है। मेले में वनांगना की प्रशिक्षकों ने कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय, नरैनी की छात्राओं को आत्म सुरक्षा की ट्रेनिंग भी दी। अभिभावक यशोदा और कुसुमा ने कहा कि लड़कियों के साथ हो रही छेड़छाड़ और हिंसा से वह अपनी बेटियों को स्कूल नहीं भेज पातीं। कहीं-कहीं गरीबी भी आड़े आती है।
विज्ञापन

मेला और मिलन समारोह का उद्देश्य बताते हुए वनांगना की शबीना मुमताज ने कहा कि खासतौर पर यह कस्तूरबा सेंटर की किशोरियों का मिलन समारोह है। उद्घाटन आर्य कन्या इंटर कालेज प्रबंधक और राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित शमीम बानो तथा महिला डिग्री कालेज की प्रवक्ता डा. सबीहा रहमानी, सामाजिक कार्यकर्ता मीना धुरिया व अजय शर्मा ने संयुक्त रूप से किया। संस्था की अवधेश गुप्ता ने सभी का स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर सद्भावना (लखनऊ), सहजनी (ललितपुर), साकार (बरेली), अवध पीपुल्स फोरम (फैजाबाद), सदतकदा (लखनऊ) की किशोरियां भी शामिल रहीं। मेले में जेंडर, हिंसा और स्वास्थ्य शिक्षा पर कई स्टाल लगाए गए। इनका संचालन सूरज कली, संतोष, सुमित्रा, श्यामकली, रानी, अनीता, ललिता, रुखसाना, शशि, शहनाज, सर्जना, मुबीना, केसरानी, रातरानी, अजरा, कलावती आदि ने किया। मंजू सोनी ने सभी का आभार जताया। संचालन शोभा देवी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed