{"_id":"61759604bb42942702238515","slug":"basic-education-council-beat-sports-stadium-by-two-points-banda-news-knp660155664","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेसिक शिक्षा परिषद ने स्पोर्ट्स स्टेडियम को दो अंकों से हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेसिक शिक्षा परिषद ने स्पोर्ट्स स्टेडियम को दो अंकों से हराया
विज्ञापन
Basic Education Council beat Sports Stadium by two points
- फोटो : BANDA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। स्पोर्ट्स स्टेडियम में रविवार को इंडोर वॉलीबाल कोर्ट में बेसिक शिक्षा परिषद ओर स्पोर्ट्स स्टेडियम टीम के बीच वालीबाल प्रतियोगिता हुई। इसमें बेसिक शिक्षा परिषद की टीम ने 21-25, 25-13, 22-25, 25-13 तथा 26-24 से स्पोर्ट्स स्टेडियम टीम को पराजित कर विजेता बनने का गौरव हासिल किया।
शुरुआती हाफ में स्टेडियम टीम के जीशान व रोहित ने 13-5 की लीड लेकर विपक्षी टीम को मुसीबत में डाल दिया। फाइनल सेट के दूसरे हाफ में बेसिक शिक्षा परिषद के खिलाड़ियों ने विक्रम और राहुल के शानदार खेल की बदौलत 2 अंकों से मैच जीत लिया।
प्रतियोगिता में 5 सेट खेले गए। पहले सेट में राहुल शुक्ला, विक्रम कुमार और अमित सिंह की तिकड़ी ने अच्छा प्रदर्शन कर अपनी टीम को बढ़त दिलाई। दूसरे तथा तीसरे सेट में जीशान, रोहित समेत मोनू, रजनीश, अतुल और रामबहादुर के दमदार खेल की बदौलत वापसी की।
विज्ञापन
चौथे सेट में महेश गर्ग, प्रदीप कुमार और रामनरेश ने बेहतर खेल का प्रदर्शन किया। निर्णायक की भूमिका में अधिवक्ता बाबू सिंह यादव व कमेंटेटर मंडलीय खेल कमेटी के सदस्य डॉ. इंद्रवीर सिंह रहे। मैच का उद्घाटन मेजर मिथलेश कुमार पांडे (प्रधानाचार्य) व शिव कुमार गुप्ता (जिला सचिव वालीबाल एसोसिएशन) ने खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त कर किया। मेजर मिथलेश कुमार पांडे ने खिलाड़ियों को प्रोत्साहन राशि भी दी।