{"_id":"62bc9afb1de88842047d437a","slug":"barrage-will-be-built-in-banda-and-pailani-there-will-be-a-distance-of-water-shortage-banda-news-knp7049958157","type":"story","status":"publish","title_hn":"बांदा और पैलानी में बनेंगे बैराज, अथॉरिटी से मिली मंजूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बांदा और पैलानी में बनेंगे बैराज, अथॉरिटी से मिली मंजूरी
विज्ञापन
Barrage will be built in Banda and Pailani, there will be a distance of water shortage
- फोटो : BANDA
बांदा। केन-बेतवा लिंक परियोजना से जिले में दो बैराज के निर्माण को हरी झंडी मिल गई है। दोनों ही केन नदी पर बनाए जाने हैं। पहला बांदा शहर के निकट भूरागढ़ और दूसरा पैलानी क्षेत्र में केन व चंद्रावल नदी के मिलान के करीब बनना है। इन दोनों बैराज को केन-बेतवा लिंक अथॉरिटी ने मंजूरी दे दी है। बारिश बाद दोनों बैराज का निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा।
करीब दो हजार करोड़ की लागत से बनने वाले इन बैराज से सूखाग्रस्त बुंदेलखंड की 192479 हेक्टेयर कृषि भूमि की सिंचाई होगी और जिले के करीब 20 लाख लोगों को पीने का साफ पानी मिलेगा। इस संदर्भ में यूपी केन-बेतवा लिंक परियोजना के अधिशासी अभियंता राघवेंद्र गुप्ता ने बताया कि केन-बेतवा लिंक अथॉरिटी के कार्यकारी अधिकारी गोपाल सिंह की अध्यक्षता में परियोजना की समीक्षा बैठक दिल्ली में हुई। जिसमें परियोजना की मौजूदा प्रगति को तेज करने के लिए दोनों बैराज को मंजूरी दी गई है। बारिश के बाद दोनों बैराज का निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा।
प्रत्येक की क्षमता 130 एमसीएम होगी
शहर के निकट दोनों नदियों के मिलान के पास प्रस्तावित बांदा बांध पैलानी बांध की क्षमता
130 एमसीएम (मिलियन क्यूबिक मीटर) होगी। ये बांध बनने से भूमि की सिंचाई आसानी से हो जाएगी।