फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Bar-Bench should be conscious of duties: Justice

कर्तव्यों के प्रति सजग रहें बार-बेंच : न्यायमूर्ति

Sun, 17 Mar 2024 12:08 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 17 Mar 2024 12:08 AM IST
विज्ञापन
Bar-Bench should be conscious of duties: Justice
बांदा। बार-बेंच दोनों को अपने कर्तव्यों के प्रति सजग रहना चाहिए। एक काम न्याय दिलाना तो दूसरे का काम न्याय देना है। यह बात हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति अनीस कुमार गुप्ता ने बार संघ परिसर में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में कही।
विज्ञापन


न्यायमूर्ति ने नई कार्यकारिणी को शपथ दिलाते हुए न्याय की गरिमा का महत्व बताया। कहा कि यहां का अधिवक्ता अनुशासित, योग्य व संगठित है। बार संघ नवनिर्वाचित अध्यक्ष अशोक दीक्षित ने अधिवक्ताओं को निष्ठा व ईमानदारी से कार्य करने का संकल्प दिलाया। कहा कि यहां के अधिवक्ता अपनी योग्यता व ईमानदारी के बल पर उच्च न्यायालय तक पहुंचे।
विज्ञापन

महासचिव रामप्रकाश शिवहरे ने कहा कि उन्हें बार संघ की सदस्यता पर गर्व है। कार्यक्रम को पूर्व बार संघ अध्यक्ष शंकर सिंह, रामस्वरूप सिंह, राजेश दुबे, अवधेश गुप्ता, रामलखन सिंह, आनंद सिंहा, अशोक त्रिपाठी जीतू, रामकृष्ण त्रिपाठी, राकेश सिन्हा ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन न्यायाधीश गुणेंद्र प्रकाश व आयुषी त्रिपाठी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

न्यायाधीश गुणेंद्र प्रकाश ने कहा कि बार-बेंच की अविरल धारा में एक दूसरे के प्रति मतभेद व शिकायत तो हो सकती पर उसका समाधान है, लेकिन मनभेद नहीं होना चाहिए। मनभेद होने से समस्या और बढ़ जाती है। इस मौके पर नगर पालिका अध्यक्ष मालती बासु, पूर्व सांसद विशम्भर प्रसाद निषाद, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष राजकुमार राज, पूर्व विधायक शिरोमणि भाई, पूर्व प्रधानाचार्य बाबूलाल, पूर्व विधायक राजकुमार शिवहरे आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम में साहित्यकार/कवि डाॅ. चंद्रिका प्रसाद ललित ने न्यायमूर्ति के सम्मान में कविता व आभार पत्र पढ़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed