फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Banned injection and fake bidi recovered

प्रतिबंधित इंजेक्शन और नकली बीड़ी बरामद

Mon, 22 Nov 2021 11:42 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 22 Nov 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
Banned injection and fake bidi recovered
बांदा। प्रतिबंधित ऑक्सीटोसिन इंजेक्शन और नकली बीड़ी के बंडल शहर के क्योटरा स्थित किराना दुकान से बरामद कर कोतवाली और एसओजी पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में ले लिया। देर रात तक कोतवाली में पूछताछ जारी थी।
विज्ञापन

ऑक्सीटोसिन इंजेक्शन आमतौर पर पशुओं का दूध बढ़ाने के लिए किया जाता है। लेकिन इसे नशेड़ी अपने नशे की लत पूरा करने के लिए भी इस्तेमाल करते हैं। क्योटरा रेलवे क्रासिंग के पास नरेंद्र गुप्ता की किराना दुकान में सोमवार की शाम एसओजी प्रभारी मयंक चंदेल और कोतवाली प्रभारी राजेंद्र सिंह राजावत ने दबिश देकर काफी मात्रा में इंजेक्शन और नकली बीड़ी बरामद की।
विज्ञापन

एसओजी प्रभारी ने बताया कि 10 डिब्बों में लगभग 4400 ऑक्सीटोसिन इंजेक्शन और 518 बंडल नकली बीड़ी मिली है। टीम में एसओजी के महेश सिंह, नितेश समाधिया, अश्वनी प्रताप सिंह, भूपेंद्र सिंह, भानु प्रकाश और कोतवाली के शैलेंद्र कुमार शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed