फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Banks not disturb the common man on the line: Gangawar

बैंकों में लाइन पर आम आदमी परेशान नहीं: गंगवार

Mon, 05 Dec 2016 11:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा Updated Mon, 05 Dec 2016 11:32 PM IST
विज्ञापन
Banks not disturb the common man on the line: Gangawar
खत्रीपहाड़ में आयोजित भाजपा पिछड़ा वर्ग सम्मेलन पर केंद्रीय राज्यमंत्री संतोष गंगवार - फोटो : अमर उजाला

खत्रीपहाड़। केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री संतोष गंगवार ने कहा है कि नोटबंदी कालाधन बाहर लाने के लिए की गई। बैंकों के बाहर भले ही लाइनें लग रही हैं पर आम आदमी परेशान नहीं है। उन्होंने आम लोगों का आह्वान किया कि लोकसभा की तर्ज पर विधानसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश में भाजपा की सरकार बनवाएं।

विज्ञापन


यहां सोमवार को भाजपा के पिछड़ा वर्ग सम्मेलन में कई घंटा लेट पहुंचे वित्त राज्यमंत्री ने कहा कि नोटबंदी आम आदमी के हित में की गई है। कालाधन निकलने के बाद ग्राम सभाओं को पैसा ज्यादा मिलेगा। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पिछड़ों के लिए भी काम कर रही है। कालाधन, भ्रष्टाचार और आतंकवाद पर आखिरी कील ठोंकने का काम हो रहा है। 70 सालों तक देश जिन मूलभूत समस्याओं से जूझता रहा अब मोदी सरकार उन्हीं का समाधान कर रही है। श्री गंगवार ने कहा कि विकास कार्यों में उत्तर प्रदेश अन्य राज्यों की अपेक्षा पिछड़ रहा है। यूपी में भी भाजपा की सरकार बनाकर लूट और भ्रष्टाचार को खत्म कर विकास का रथ दौड़ाया जा सकता है।
विज्ञापन


सम्मेलन की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष इंद्रपाल सिंह पटेल ने की। शुरुआत महापुरुषों के चित्र पर माल्यार्पण से हुई। पूर्व मंत्री अयोध्या प्रसाद सिहं पटेल, पूर्व सांसद गंगाचरण राजपूत, भाजपा राष्ट्रीय परिषद सदस्य डॉ.विजय सिंह चौहान, पूर्व जिलाध्यक्ष पुरुषोत्तम पांडेय, प्रदेश कार्य समिति सदस्य प्रकाश द्विवेदी, मीडिया प्रभारी आनंद स्वरूप द्विवेदी, पूर्व मंत्री शंकर सिंह पटेल, रामहित कश्यप, अजय पटेल, सुखदेव प्रसाद, अशोक त्रिपाठी जीतू, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जगराम सिंह चौहान व महेंद्र सिंह वर्मा, बांदा नगर पालिका अध्यक्ष विनोद जैन, संतोष गुप्ता, बीडी प्रजापति, प्रभाकर अवस्थी, गीता सागर, किरन वर्मा, सुमन तिवारी, रामकेश निषाद, ज्ञानबाबू तिवारी, उमेश मिश्रा, पंकज रैकवार, आलोक मिश्रा, जागृति वर्मा, मीना भारती, विवेकानंद गुप्त, राकेश मिश्र आदि शामिल रहे। सम्मेलन संयोजक चंद्रपाल कुशवाहा ने सभी का स्वागत किया। संचालन बृजराज राजपूत ने किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed