फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Bank's debt remained, the duty of daughter's marriage

धरा रह गया बैंक का कर्ज, बेटी की शादी का फर्ज

Mon, 10 Jan 2022 11:48 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 10 Jan 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
Bank's debt remained, the duty of daughter's marriage
बांदा। अन्नदाताओं ने खेत में लहलहाती फसलें देखकर बड़े-बड़े मंसूबे पाले थे। किसी को बैंक का कर्ज अदा करना था तो किसी को बेटी के हाथ पीले। एक हफ्ते पहले तक खेत में लहलहा रही फसलें इन उम्मीदों को परवान चढ़ा रही थीं। पर अचानक हुई मौसम की मार ने सारी उम्मीदों पर पानी फेर दिया। बैंक के कर्ज और बेटी की शादी का फर्ज अटक जाएगा।
विज्ञापन

लघु किसान अशोक कुमार (जारी) ने 12 बीघा में चना और मटर बोया था। जुताई, बुवाई, खाद-बीज में 40 हजार रुपये खर्च आया। फसल की हालत देखकर लग रहा था कि दो लाख रुपये मिल जाएंगे। घर के कई काम पूरे हो जाएंगे। पानी के एक झटके ने सारे सपने तोड़ दिए। किसान मोतीलाल (जारी) ने डेढ़ बीघा में मसूर और चना बोया था। 15 हजार रुपये कर्ज लेकर खाद-बीज इत्यादि का बंदोबस्त किया था। अच्छी फसल के भरोसे बेटी निधि की शादी तय कर दी थी। ओला और अतिवृष्टि ने सबकुछ मटियामेट कर दिया।
विज्ञापन

किसान अशोक शुक्ला (गोधनी) ने अपनी पीड़ा यूं बयां की कि 14 बीघा में चना और लाही बोई थी। करीब 70 हजार रुपये खर्च आया था। फसल भी बढिय़ा थी। तीन लाख रुपये की आमदनी का भरोसा था। बेटे सूर्यांश की शादी का मन बना लिया था। अब सबकुछ नए सिरे से सोचना और जुगाड़ करना पड़ेगा। सिर्फ तीन बीघा की फसल में गुजारा कर रहे किसान कैलाश (पड़ुई) को सदमा है कि 20 हजार रुपये लागत लगाकर तीन बीघा में चना बोया था। फसल अच्छी नजर आ रही थी। बारिश के रूप में पड़ी कुदरत की मार से सब कुछ तबाह हो गया। घर के कई काम और सालभर का खर्च दूभर हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिपरगवां (तिंदवारी) गांव के किसान रामगोपाल ने बताया कि सहकारी समिति से 20 हजार रुपये का लोन लेकर खुद के 4 बीघे व बटाई के 15 बीघे खेत में मटर, चना, मसूर व गेहूं की फसल बोई थी। 8 हजार रुपये सिंचाई में खर्च हुए। उम्मीद थी कि फसल तैयार होने के बाद लागत से कई गुना बचत होगी। पर पानी ने इस उम्मीद पर पानी फेर दिया। उस पर डेढ़ लाख रुपये बैंक का कर्ज भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed