{"_id":"616330898ebc3e624a3ec0a1","slug":"bank-banda-news-knp65754003","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैकिंग दिवस आज, खुलेंगे खाते","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैकिंग दिवस आज, खुलेंगे खाते
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। आजादी का अमृत महोत्सव के तहत भारतीय डाक विभाग सोमवार को बैकिंग दिवस मनाएगा। केंद्र सरकार की लघु बचत और जन सुरक्षा योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के लिए सभी प्रधान, उप और शाखा डाकघर विशेष कैंप आयोजन करेंगे।
बांदा डाक अधीक्षक ने बताया कि बैकिंग दिवस में बचत खाता खुलेगा। साक्षर व्यक्ति बिना किसी शुल्क के एटीएम कार्ड ले सकेगा। एक रुपये प्रति माह के खर्च पर दो लाख का दुर्घटना बीमा किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि 10 वर्ष तक की बालिकाओं का सुकन्या समृद्धि योजना खाता खुलेगा। इनके अलावा बचत बैंक संबंधी खाते भी खुलेंगे। अटल पेंशन योजना का खाता खुलवाकर 60 वर्ष की आयु पूरी हो जाने पर 1000 से 5000 रुपये मासिक पेंशन प्राप्त करने का भी अवसर मिलेगा। सभी डाकघरों में बैकिंग दिवस का आयोजन होगा।