फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Bangle making training given to women

महिलाओं को दिया चूड़ी बनाने की ट्रेनिंग

Sun, 05 Sep 2021 11:29 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 05 Sep 2021 11:29 PM IST
विज्ञापन
Bangle making training given to women
Bangle making training given to women - फोटो : BANDA
बांदा। ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत नरैनी ब्लाक में सीआरपीईपी द्वारा चयनित समूह की महिलाओं को चूड़ी और कंगन बनाने का प्रशिक्षण दिया गया। एनआरएलएम के डिप्टी कमिश्नर कृष्ण करुणाकर पांडेय ने कहा कि यह प्रशिक्षण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने में मददगार साबित होगा।
विज्ञापन

ट्रेनर आसिफ रजा ने महिलाओं को कंगन बनाने की विधि बताई। कांच व प्लास्टिक, ठंडे लॉक की चूड़ी, कंगन में मोती, सितारा जड़कर अपने कारोबार को बाजार में ला सकते हैं। गांव में रहकर कम पैसे में महिलाएं रोजगार कर सकती हैं। जिला मिशन प्रबंधक शालिनी जैन ने कहा कि इस रोजगार से महिलाएं आर्थिक स्थिति बदल सकती हैं। प्रोजेक्ट कोआर्डिनेटर मिर्जा बेग ने कहा कि एसवीएपी के अंतर्गत 30 महिलाओं को प्रशिक्षण दिया गया। ट्रेनर शमा जाफरी ने चूड़ी बनाने का तरीका बताया। बीएमएम गनेश प्रसाद पांडेय, राकेश प्रजापति, अखिलेश, अनिरुद्ध कुमार, मंजू, अशोक राज आदि मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed