फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Banda's mercury reached close to half century

Banda News: अर्द्धशतक के करीब पहुंचा बांदा का पारा

Wed, 29 May 2024 11:56 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 29 May 2024 11:56 PM IST
विज्ञापन
Banda's mercury reached close to half century
बांदा। बुंदेलखंड में इस वर्ष तापमान नए रिकार्ड बना रहा है। बुधवार को बुबांदा जिला में बुंदेलखंड में सबसे ज्यादा गर्म रहा। अधिकतम तापमान जहां 49 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया, वहीं रात में 34 डिग्री तापमान में लोगों को लू-लपट का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक तापमान ने इस बार यहां 35 वर्षों का रिकार्ड तोड़ा है। इतना अधिक तापमान 1981 में पहुंचा था। उधर, सूर्य की तपिश अब असहनीय हो चली है। इससे इंसान ही नहीं पशु-पक्षी भी प्रभावित हो रहे हैं।
विज्ञापन

जनपद इस समय भीषण गर्मी व लू की चपेट में है। सुबह हो या शाम अथवा रात, गर्मी से राहत नहीं मिल रही है। मंगलवार को जहां दिन में तापमान 48 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहा। वहीं बुधवार को दिन का तापमान 49 डिग्री दर्ज किया गया। इस भीषण गर्मी में कूलर व पंखे गर्म हवा उगल रहे हैं। वहीं सुबह छह बजे से ही लोगों को लू का सामना करना पड़ रहा है। भीषण गर्मी से इंसान ही नहीं पशु-पक्षी भी प्रभावित हो रहे हैं। जनपद में कई जगह तेज धूप व गर्मी में पक्षियों के मरने की जानकारी मिल रही है। शहर व गांवों में तालाब तेजी से सूख रहे हैं और उनका पानी खौलने से मछलियां व अन्य जलीय जीव-जंतु मर रहे हैं।
विज्ञापन

तेज धूप व गर्मी के कारण बाजार में भी पूरे दिन सन्नाटा रहता है। ग्रामीण क्षेत्रों से लोग बाजार आने से बच रहे हैं। इससे व्यापारियों में मायूसी है। बुधवार को भीषण गर्मी के कारण लोग पूरे दिन घरों में कैद रहे। जरूरी काम से जो लोग निकले, वह पूरा इंतजाम व बचाव करते हुए निकले। उधर, केंद्रीय जल आयोग के मुताबिक बुधवार को जनपद में अधिकतम तापमान 49 डिग्री और न्यूनतम 34 डिग्री दर्ज किया गया है। इस सीजन का बुधवार सबसे ज्यादा गर्म रहा। मौसम विभाग के मुताबिक वर्ष 1981 में अधिकतम 49 डिग्री तक तापमान पहुंचा था। इसके बाद इस वर्ष इतना तापमान बढ़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बांदा कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय के मौसम विभागाध्यक्ष डाॅ. दिनेश शाहा ने बताया कि बुंदेलखंड में बांदा जनपद बुधवार को सबसे ज्यादा गर्म रहा। यहां का तापमान झांसी, जालौन, ललितपुर, हमीरपुर, चित्रकूट व महोबा में 47 से 48 डिग्री के बीच तापमान दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि एक-दो दिन अभी सूर्य की तपिश का सामना करना पड़ सकता है। एक जून से मौसम में बदलाव का पूर्वानुमान है।

पिछले पांच दिनों का तापमान
तिथि अधिकतम न्यूनतम
29 मई 49.0 34.0

28 मई 48.0 34.0
27 मई 47.5 33.5
26 मई 46.0 32.0
25 मई 46.0 32.0

दुधारू पशुओं का रखें ध्यान

बांदा। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डाॅ.शिवकुमार वैश्य ने पशुपालकों को इस भीषण गर्मी में दुधारू पशुओं को लेकर विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है। उन्होंने कहा कि दुधारू पशुओं को दिन में छायादार स्थान पर बांधे। उन्हें दिन में कम से कम छह बार पानी पिलाएं। कोशिश करें कि उन्हें खुले में कम समय के लिए ही शाम को छोड़ें। बीमार होने की स्थिति में तुरंत अच्छे चिकित्सक को दिखाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed