{"_id":"633b32a2281cd94bbe5dd584","slug":"banda-youth-dies-in-collision-with-private-bus-banda-news-knp72153808","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्राइवेट बस की टक्कर से युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्राइवेट बस की टक्कर से युवक की मौत
विज्ञापन
बांदा। शहर के कालूकुआं में प्राइवेट बस की टक्कर से युवक की मौत हो गई। एक अन्य घटना में सड़क किनारे खेल रहे बालक की ई-रिक्शा की टक्कर से मौत हो गई। पुलिस ने दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराया है।
सोमवार को दोपहर प्राइवेट बस कालूकुआं से सवारियां लेकर रवाना हुई। तभी वहां से गुजर रहे युवक को बस के धक्के से पहिये के नीचे आ गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने जेब से मिले आधार कार्ड से शिनाख्त की। पुलिस के मुताबिक मृतक युवक नत्थू (38) निवासी राजनगर (अतर्रा) गांव का बताया गया है। परिजनों को सूचना दी गई है। पुलिस ने बस कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में ले लिया है।
एक अन्य घटना में कोतवाली देहात क्षेत्र के पचनेही गांव निवासी संदीप (12) पुत्र रामचरित रविवार की शाम सड़क किनारे खेल रहा था। तभी ई-रिक्शा की उसे टक्कर लग गई। वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे जिला अस्पताल लाए। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक की मां कमला का कहना है कि पति दिल्ली में मजदूरी करता है। उधर, घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने ई-रिक्शा चालक को पीटने के बाद पुलिस के हवाले कर दिया। कोतवाली देहात पुलिस का कहना है कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।