{"_id":"63485c381644c179d71c0885","slug":"banda-youth-dies-due-to-vehicle-collision-banda-news-knp723115936","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाहन की टक्कर से युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाहन की टक्कर से युवक की मौत
विज्ञापन
बबेरू। बांदा-बबेरू रोड पर दो पहिया से जा रहे युवक को किसी वाहन ने टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल युवक को सीएचसी ले जाया गया। यहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
कस्बे के तिंदवारी रोड नहर कोठी निवासी अशोक कुमार (30) ने विक्की खरीदी थी। ट्रांसफर करवाने बुधवार को बांदा गया था। रात में वह शहर में बहन के घर रुका था। गुरुवार की सुबह वह घर विक्की से घर लौट रहा था। रास्ते में मुरवल गांव के पास किसी वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
राहगीरों की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से उसे सीएचसी पहुंचाया। यहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार वह हेलमेट नहीं लगाए था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को हादसे की जानकारी दी। कोतवाली प्रभारी पंकज सिंह ने बताया पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। वह चार भाइयों में तीसरे नंबर का था। पत्नी गुड़िया का रो-रोकर बुरा हाल है।