फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Banda: Youth dies after being hit by train, was crossing the track to board the Betwa Express after getting down from the passenger

बांदा : ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, पैसेंजर से उतर कर बेतवा एक्सप्रेस में बैठने के लिए पटरी पार कर रहा था

Thu, 25 Aug 2022 04:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 25 Aug 2022 04:39 PM IST
विज्ञापन
Banda: Youth dies after being hit by train, was crossing the track to board the Betwa Express after getting down from the passenger
बांदा। चित्रकूट जनपद के कर्वी कोतवाली क्षेत्र के बगलई गांव निवासी अवनीश विश्वकर्मा (24) की बुधवार की रात खैराडा रेलवे स्टेशन के पास पटरी पार करते समय मानिकपुर से निजामुद्दीन जा रही संपर्क क्रांति एक्सप्रेस की चपेट में आने से मौत हो गई। उसके साथ गांव का दोस्त राजकरन कुशवाहा भी था।
विज्ञापन

भाई ऋषि कुमार और दोस्त राजकरन ने बताया कि अवनीश ने आईटीआई शिवरामपुर से प्रशिक्षण हासिल किया था। बुधवार को कानपुर में राष्ट्रीय कौशल प्रशिक्षण संस्थान में रोजगार मेला लगा था। उसमें शामिल होने के बाद पैसेंजर ट्रेन से घर लौट रहे थे। खैराडा रेलवे स्टेशन में पैसेंजर ट्रेन से उतरकर दुर्ग जाने वाली बेतवा एक्सप्रेस में बैठने जाते समय हादसे का शिकार हो गया। वह अविवाहित और चार भाइयों में छोटा था। पिता खेतीबाड़ी करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed