फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Banda: Youth and farmer died due to lightning, three scorched, both were grazing cattle in the field, two goats also died, 13 have died so far

बांदा : बिजली गिरने से युवक और किसान की मौत, तीन झुलसे, दोनों खेत में मवेशी चरा रहे थे, दो बकरियां भी मरीं, अब तक 13 की हो चुकी मौत

Thu, 04 Aug 2022 11:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 04 Aug 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
Banda: Youth and farmer died due to lightning, three scorched, both were grazing cattle in the field, two goats also died, 13 have died so far
आकाशीय बिजली से मृत किसान के शोकग्रस्त परिजन। - फोटो : BANDA
नरैनी/अतर्रा। बिजली गिरने से किसान और युवक की मौत हो गई। दोनों खेत में मवेशी चरा रहे थे। दो बकरियां भी मर गईं। दंपती समेत तीन लोग झुलस गए। बिजली गिरने से अब तक तीन महिलाओं समेत 13 की जान जा चुकी है।
विज्ञापन

नरैनी कोतवाली क्षेत्र के नसेनी गांव निवासी राशिद खां (35) गुरुवार को दोपहर मवेशी चरा रहे थे। करीब ढाई बजे तेज बारिश शुरू हो गई। धमाके के साथ बिजली गिर गई। राशिद गंभीर रूप से झुलस गए। परिजन सीएचसी ले गए। यहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। दो बकरियां भी मर गईं। डीएम अनुराग पटेल के निर्देश पर राजस्व टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। इसी तरह, सियारपाखा गांव में नफीस अहमद (35) और उसकी पत्नी शफीकुन (32) खेत में धान की बेड़ लगा रहे थे। बारिश से बचने के लिए महुआ के पेड़ के नीचे खड़े हो गए, तभी बिजली गिरने से दोनों झुलस गए। उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया।
विज्ञापन

उधर, अतर्रा थाना क्षेत्र के महोतरा गांव के मजरा ऊसर पुरवा में रामस्वरूप यादव (62) गुरुवार को दोपहर खेत में मवेशी चरा रहे थे, तभी बिजली गिरने से मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने बताया कि मृतक के नाम 15 बीघा जमीन है। तीन पुत्र हैं। लेखपाल ब्रजमोहन वर्मा ने निरीक्षण के बाद रिपोर्ट अधिकारियों को भेज दी। एक अन्य घटना में सेमरिया गांव में ब्रजरानी (65) धान की बेड़ की रखवाली कर रही थी। बिजली गिरने से गंभीर रूप से झुलस गई। हालत गंभीर होने पर उसे सीएचसी से जिला अस्पताल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed