{"_id":"6308aa82f745cf1af526531d","slug":"banda-workers-of-bundelkhand-expressway-clashed-one-died-drunken-dispute-between-laborers-of-rajasthan-and-bihar-provinces-banda-news-knp714664058","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे के मजदूर भिड़े, एक की मौत, इस बात पर हुआ था झगड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे के मजदूर भिड़े, एक की मौत, इस बात पर हुआ था झगड़ा
Fri, 26 Aug 2022 04:42 PM IST
कानपुर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
Published by: कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 26 Aug 2022 04:42 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे में कार्यरत राजस्थान के मजदूरों की पिटाई से बिहार के मजदूर की मौत हो गई। हनक को लेकर शराब के नशे में मजदूरों के बीच झगड़ा हुआ था। आरोपी तीनों मजदूर फरार हो गए हैं। पुलिस आरोपी मजदूरों के नाम-पता तलाशने में जुटी है।
विज्ञापन
बिहार के खगरिया जनपद के तेलिहर गांव निवासी दाता (25) पुत्र शिवनंदन सादा को बुधवार की शाम मवई गांव के पास चैनेज-55 में निर्माणाधीन टोल प्लाजा के पास तीन मजदूरों ने लोहे की राड से पीट दिया। साथी मजदूरों ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां से मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया। गुरुवार की देर शाम आईसीयू में उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथी मजदूर सुबोध कुमार ने बताया कि दाता की निगरानी में लगभग 22 मजदूर कार्यरत थे। कनवारा गांव के पास एक्सप्रेसवे में दाता 15 हजार रुपये मानदेय पर गिट्टी बिछाने की मजदूरी करता था। शराब के नशे में राजस्थान के मजदूरों ने उससे अभद्रता की। विरोध करने पर उसे बेरहमी से पीट दिया। इससे उसकी मौत हो गई। उसकी शादी दो साल पूर्व हुई थी। उसकी पत्नी सात माह की गर्भवती है। पिता शिवनंदन सादा ने पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन