फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Banda won the trophy by defeating Hamirpur

Banda News: हमीरपुर को हराकर बांदा ने जीती ट्रॉफी

Tue, 19 Sep 2023 11:56 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Tue, 19 Sep 2023 11:56 PM IST
विज्ञापन
Banda won the trophy by defeating Hamirpur
बांदा। हॉकी प्रतियोगिता के फाइनल में हमीरपुर को हराकर बांदा ने ट्रॉफी अपने नाम की। खानकाह इंटर काॅलेज की ओर से सरदार बल्लभभाई पटेल स्पोर्ट्स स्टेडियम में 67 वीं मंडलीय हाॅकी प्रतियोगिता हुई।
विज्ञापन

व्यायाम शिक्षक व वरिष्ठ हाॅकी खिलाड़ी शाहिद वली खान ने बताया कि बांदा, चित्रकूट, महोबा, हमीरपुर की बालक वर्ग की सीनियर टीमें, बांदा एवं चित्रकूट की महिला वर्ग की सीनियर टीमें और सब जूनियर बालक में बांदा व चित्रकूट की टीमों ने प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

बालक वर्ग के पहले मैच में बांदा ने चित्रकूट को 4-0 से हराया। दूसरे मैच में हमीरपुर ने महोबा को 1- 0 से हराया। सीनियर वर्ग के फाइनल मैच में बांदा ने हमीरपुर को 4-0 से हराकर ट्रॉफी अपने नाम की। सब जूनियर पुरुष वर्ग में बांदा ने चित्रकूट को 3-0 से हराया। महिला वर्ग में बांदा ने चित्रकूट को 1-0 से शिकस्त दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य अतिथि डीआईओएस विजय पाल सिंह व उपक्रीड़ा अधिकारी शैलेंद्र कुशवाहा ने खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया। कॉलेज प्रबंधक मोहम्मद फारूख, प्रधानाचार्य शहाना खान ने खिलाड़ियों को शाबासी दी।

संचालन इंद्रवीर सिंह ने किया। शिक्षक विधायक प्रतिनिधि आलोक सिंह, प्रधानाचार्य मेजर मिथिलेश कुमार पांडेय, विजय कुमार, राफिया खानम, बैडमिंटन के सचिव काजी जमीर, प्रबंधक नवल किशोर, सबल सिंह, बाबा फरीद, सुरेश कुमार, जमाल मास्टर व रमेशचंद्र मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed