फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Banda: Women are more likely to get breast cancer

स्तन कैंसर की महिलाओं में ज्यादा संभावना

Mon, 07 Nov 2022 12:18 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 07 Nov 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
Banda: Women are more likely to get breast cancer
पोस्टर में प्रथम स्थान पाने वाले समूह को पुरस्कृत करते प्राचार्य डा.मुकेश यादव। साथ में डा.शबाना - फोटो : BANDA
बांदा। रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज में स्तन कैंसर पर विशेष पाठशाला हुई। इसमें स्तन कैंसर की जांच और प्रबंधन पर चर्चा हुई। डॉक्टरों ने बताया कि स्तन कैंसर महिलाओं में ज्यादा होता है। सभी प्रकार के कैंसर में 15 फीसदी स्तन कैंसर होता है। बचाव और इलाज के उपाय भी बताए गए। साथ ही पिंक मंथ (अक्तूबर माह) की भी जानकारी दी गई।
विज्ञापन

रविवार को प्राचार्य व डीन डॉ. मुकेश कुमार यादव ने कहा कि स्तन में गांठ और रक्त व मवाद का स्राव कैंसर का शुरुआती लक्षण हैं। जांच और इलाज से इसे दूर किया जा सकता है। सर्जरी विभाग के डॉ. अनूप कुमार सिंह ने भी स्तन कैंसर के बारे में विभिन्न जानकारियां दीं। कहा कि 35 वर्ष या उसके बाद की उम्र की महिलाओं में इस मर्ज की ज्यादा आशंका रहती है। जल्दी लक्षण महसूस होने पर इसे गंभीर होने से रोका जा सकता है।
विज्ञापन

राजकीय मेडिकल कॉलेज, कन्नौज सर्जरी विभागाध्यक्ष डॉ. मोहम्मतर अतहर (वरिष्ठ कैंसर सर्जन), जेके कैंसर इंस्टीट्यूट, कानपुर से रेडियेशन आकोलॉजिस्ट डॉ. मेजर मिर्जा, वरिष्ठ कैंसर सर्जन डॉ. मनोज श्रीवास्तव (लखनऊ), डॉ. कुलजिंदर सोढ़ी (चंडीगढ़), डॉ.बृजेश मिश्रा (लखनऊ) समेत डॉ.नारायण सिंह (कानपुर) और कंसल्टेंट रेडियोलॉजिस्ट डॉ. नीतू सिंह (बांदा) ने अक्तूबर माह को पिंक मंथ के रूप में मनाने के बारे में बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वरिष्ठ चिकित्सक डॉ.मोहम्मद रफीक और डॉ. शबाना रफीक को सम्मानित किया गया। मेडिकल कॉलेज में स्नातक (एमबीबीएस) में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं ने पोस्टर प्रतियोगिता में शिरकत की। लाइबा नूर, गाजिया वकील, मुकेश कुमार, वर्षा शुक्ला और नवनीत गुप्ता, नेहा बंसल के समूह क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर रहे। उन्हें पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed