{"_id":"63680124e0ed1269630c9707","slug":"banda-woman-dies-due-to-collision-with-dumper-on-national-highway-banda-news-knp7269360198","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेशनल हाईवे में डंपर की टक्कर से महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नेशनल हाईवे में डंपर की टक्कर से महिला की मौत
विज्ञापन
बांदा। डंपर की टक्कर से महिला की मौत हो गई। भागते समय डंपर ने ट्रैक्टर को भी टक्कर मार दी। इससे ट्रैक्टर चालक घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ग्रामीणों ने डंपर चालक को पकड़ लिया। धुनाई के बाद पुलिस के हवाले कर दिया। परिजनों ने बताया कि महिला घर के बाहर गोबर फेंकने जा रही थी। घटना मटौंध थाना क्षेत्र के दुरेड़ी गांव की है।
रविवार की सुबह रामसखी (45) पत्नी विजय कुमार अहिरवार घर के बाहर पड़ा गोबर उठाकर सड़क के दूसरी ओर फेंकने जा रही थी। इसी दौरान बांदा से महोबा की तरफ जा रहे डंपर ने टक्कर मार दी। रामसखी गंभीर रूप से घायल हो गई। दुर्घटना के बाद चालक डंपर लेकर भागने लगा।
तभी सामने से आ रहे ट्रैक्टर को भी टक्कर मार दी। इससे ट्रैक्टर चालक छोटे तिवारी (42) भी गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों ने पीछा कर डंपर को रोक लिया। चालक की जमकर धुनाई की। कुछ देर बाद पहुंची पुलिस ने चालक को भीड़ से बचाया और हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन
परिजन दोनों घायलों को जिला अस्पताल ले आए। प्राथमिक उपचार के बाद रामसखी को कानपुर के लिए रेफर कर दिया, लेकिन रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पति ने बताया कि वह खेतीबाड़ी करके परिवार का गुजर बसर करता है। पत्नी गृहिणी थी। दो पुत्र और दो पुत्रियां हैं। उधर, दुर्घटना से लगभग पौन घंटा बांदा-झांसी नेशनल हाईवे पर आवागमन बाधित रहा। पुलिस के पहुंचने पर आवाजाही बहाल हो सकी।