फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Raiszade trapped in Premjal ruined in banda, fraudster woman arrested

प्रेमजाल में फंसा रईसजादे को किया बर्बाद: आठ साल में 40 लाख ऐंठे, जरैली कोठी की रहने वाली है जालसाज महिला

Fri, 23 Dec 2022 04:27 PM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा Published by: कानपुर ब्यूरो Updated Fri, 23 Dec 2022 04:27 PM IST
सार

लखनऊ के व्यवसायी के बेटे इरफान ने पुलिस को शिकायत दी थी। मामले में कार्रवाई करते हुए प्रेमजाल में फांसकर जमापूंजी खाने की आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है। बता दें कि शातिर महिला दो बच्चों की मां है और कई अन्य लोग भी उसके जाल में फंस चुके हैं।

विज्ञापन
Raiszade trapped in Premjal ruined in banda, fraudster woman arrested
जिला अस्पताल में महिला पुलिस कर्मियों के साथ नकाब में आई आरोपी महिला राहिला बेगम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बांदा जिले में लखनऊ के रईसजादे को आठ साल तक  प्रेमजाल में फंसाकर एक महिला ने 40 लाख रुपये ऐंठ लिए। आरोपी महिला शहर के प्रतिष्ठित सराफा व्यवसायी शैलेश जड़िया आत्महत्या प्रकरण में हाईकोर्ट से जमानत पर थी। पुलिस ने गुरुवार को उसे गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन

लखनऊ के किशोरगंज शहादतगंज निवासी व्यवसायी के बेटे मोहम्मद इरशाद ने सात दिसंबर को कोतवाली नगर में राहिला निवासी पुलिस लाइन जरैली कोठी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उसने बताया, वर्ष 2011 में उसके मोबाइल से एक गलत नंबर लग जाने से उसकी राहिला से बात हुई थी।
विज्ञापन

आरोप है कि इसके बाद राहिला लगातार उससे बातें करती रही। उसने प्रेमजाल में फंसाकर उसे बांदा बुला लिया। मुलाकात में पता चला कि उसका एक बेटा व बेटी है। उसकी शादी पुलिसकर्मी अमीरुद्दीन से हुई थी। इरशाद ने बताया कि वह राहिला को चाहने लगा था। उसका पूरा खर्च भी आठ साल तक उठाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

राहिला के बैंक खातों में तकरीबन 40 लाख रुपये तक जमा किए। जरैली कोठी में मकान बनाने के लिए भी पैसे दिए। वर्ष 2018 में उसका राहिला से झगड़ा हो गया। उसे यह भी पता चला कि उसके अलावा और भी कई लोग इसके प्रेमजाल में फंसे हैं। उसने राहिला से इस बारे में बात की, तो उसने दुष्कर्म में फंसाने की धमकी दे डाली।

इरशाद की तहरीर पर पुलिस ने राहिला, उसके दो भाई शाहिद और जाफर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। कोतवाली नगर इंस्पेक्टर श्याम बाबू शुक्ला ने बताया, गुरुवार को पुलिस ने उसे संकट मोचन मंदिर के पास से पकड़ा है। उसका मेडिकल परीक्षण कराकर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

सराफा व्यवसायी के आत्महत्या प्रकरण में है आरोपी
आरोपी महिला का शिकार शहर का एक सराफ व्यवसायी भी हो चुका है। उसके हुस्न के जाल में फंसे सराफा व्यवसायी शैलेश जड़िया ने आत्महत्या कर ली थी। इस प्रकरण में महिला को छह मई 2022 को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। अभी वह हाईकोर्ट से जमानत पर थी।

नकाब में रही आरोपी महिला
आरोपी महिला राहिला बेगम जिला अस्पताल में नकाब में रही। यहां ईएमओ डॉ. विनीत सचान द्वारा उसका मेडिकल परीक्षण किया गया। पूरे समय वह पुलिस से घिरी रही। मीडिया कर्मियों से भी बात नहीं की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed