फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Banda: Wife snatched from husband and died by consuming poison, maternal relatives accused of murder

बांदा: पति से छीन पत्नी ने जहर खाकर दी जान, बोली- तुम मरोगे तो घर बर्बाद हो जाएगा

Thu, 30 Sep 2021 07:21 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Thu, 30 Sep 2021 07:21 PM IST
विज्ञापन
Banda: Wife snatched from husband and died by consuming poison, maternal relatives accused of murder
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
बांदा में पति द्वारा लाए गए जहर को पत्नी ने खाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने बताया कि जान देने के लिए पति अपने लिए जहर खरीदकर लाया था, लेकिन पत्नी ने उससे छीन लिया और खुद जहर खा लिया। आठ साल पहले शादी हुई थी। हालांकि मायके वालों ने पति पर जबरदस्ती जहर पिलाने का आरोप लगाया है। घटना बदौसा थाना क्षेत्र के तुर्रा गांव की है।
विज्ञापन


बुधवार को शाम सुरेश वर्मा की पत्नी सोना (23) ने जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। पति ने बताया कि पत्नी सोना टीबी की मरीज थी। तीन साल से उसका इलाज चल रहा था। काफी पैसा खर्च हो गया था।
विज्ञापन


अब वह आर्थिक तंगी से जूझ रहा है। फिर भी मायके वाले आरोप लगा रहे थे कि वह सोना का अच्छा इलाज नहीं करा रहे। इसी से क्षुब्ध होकर उसने आत्महत्या करने की ठान ली थी और बाजार से अनाज में रखने वाला कीटनाशक खरीद कर लाया था, लेकिन परिजनों को इसकी भनक लग गई और उससे जबरन दवा छीन ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

वह घर से बाहर गया तभी पत्नी सोना ने वही जहर खा लिया, जिससे उसकी मौत हो गई। उसकी एक मात्र पुत्री कौशिल्या है। वह और पत्नी मजदूरी करके परिवार चला रहे थे, लेकिन जब से बीमार हुई, इसके बाद वह अकेला ही मजदूरी करके परिवार का गुजर-बसर कर रहा था। मृतका का मायका सेमरिया कुशल है।

पिता राजकुमार ने आरोप लगाया कि पति अक्सर उसे प्रताड़ित करता था। टीबी का मर्ज होने पर उसका इलाज नहीं कराया जा रहा था। उसने जबरन जहर खिलाकर मारने का आरोप लगाया है। हालांकि पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी है। पुलिस का कहना है कि तहरीर मिलने और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।

‘तुम मरोगे तो घर बर्बाद हो जाएगा, मुझे तो टीबी है, कभी भी मर जाऊंगी।’ पति सुरेश वर्मा ने कहा कि पत्नी सोना को पता लगा कि उसके पास जहर है तो उसने जबरन छीन लिया। बोली- तुमने जहर खाकर जान दे दी तो पुत्री का क्या होगा? उसकी शादी कैसे होगी? लेकिन वह तो बीमार रहती है। उसके मरने से घर बर्बाद नहीं होगा। उसे टीबी है तो वह कभी भी मर सकती है, तो जहर खाकर ही मरे जा रहे हैं। पति ने यह भी बताया कि पिछले साल भी उसने जहर खाकर जान देने की कोशिश की थी, लेकिन परिजनों ने उसे बचा लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed