फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Banda: Under the influence of alcohol, a young man committed suicide by consuming poison

शराब के नशे में युवक ने जहर खाकर आत्महत्या की

Sun, 30 Oct 2022 11:55 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 30 Oct 2022 11:55 PM IST
विज्ञापन
Banda: Under the influence of alcohol, a young man committed suicide by consuming poison
बांदा। शराब के नशे में युवक ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। युवक पल्लेदारी करता था।
विज्ञापन

बिसंडा थाना क्षेत्र के ओरन गांव निवासी बउवा (20) ने शनिवार की दोपहर जहर खा लिया। भदावल रोड पर सड़क किनारे पड़ा देख ग्रामीणों ने परिजनों को सूचना दी। घरवाले ई-रिक्शा से उसे घर ले आए। यहां शाम को दम तोड़ दिया। परिजन उसे बिसंडा पीएचसी ले गए। डाक्टर ने मौत की पुष्टि कर दी।
भाई संजय कुशवाहा ने बताया कि बउवा ओरन मंडी में पल्लेदारी करता था। चार भाइयों में सबसे छोटा और अविवाहित था। शराब का आदी था। बताया कि घटना के समय भी शराब के नशे में था। जहर खाने की जानकारी मौत के बाद हुई। पहले सब यही मानते रहे कि शराब के नशे में पड़ा है। इस कारण उसे घर लाकर लिटा दिया।
विज्ञापन

करीब पांच साल पहले पिता ने भी जहर खाकर जान दे दी थी। बउवा के भाई संजय ने बताया कि पिता अर्जुन कुशवाहा खेतीबाड़ी करके परिवार पालते थे। शराब की लत पड़ गई। पांच साल पूर्व पिता बड़े भाई मंगल और भाऊ से पैसों के लिए झगड़ा करने लगे। भाइयों ने शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो जहर खाकर आत्महत्या कर ली। अब मां राजाबाई खेतीबाड़ी संभाले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed