फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Banda: Toll tax will have to be paid for Rs 2.45 for car and Rs 3.90 per km for bus

बांदा : कार के लिए 2.45 रुपये और बस के लिए 3.90 रुपये प्रति किमी चुकाना पड़ेगा टोल टैक्स

Thu, 08 Sep 2022 12:06 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 08 Sep 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
Banda: Toll tax will have to be paid for Rs 2.45 for car and Rs 3.90 per km for bus
07बीएनडीपी04 - बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे बनकर हुआ तैयार - फोटो : BANDA
बांदा। 296 किलोमीटर लंबे बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर फर्राटा भरने वाले वाहनों से जल्द ही टोल टैक्स की वसूली होने लगेगी। सभी टोल प्लाजा 90 फीसदी तक बन गए हैं। कार और हल्के वाहनों पर 2.45 रुपये और मिनी बस पर 3.90 रुपये प्रति किलोमीटर टोल टैक्स तय किया गया है। बुंदेलखंड के हालातों को देखते हुए यह टोल टैक्स अधिक लग रहा है। इसे कम किया जाए या नहीं, इस पर शासन स्तर पर मंथन चल रहा है।
विज्ञापन

बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे से यदि आप कार से चित्रकूट से इटावा यानी 296 किलोमीटर तक का सफर करते हैं तो इसके लिए एक तरफ के 610 रुपये टोल टैक्स चुकाने होंगे। शुरुआती दौर में वाहन चालकों को छूट दी जाएगी। यदि बीच में कहीं उतरना चाहते हैं तो प्रति किलोमीटर के हिसाब से टोल टैक्स चुकता करना होंगा।
विज्ञापन

एक्सप्रेसवे पर कुल टोल टैक्स 812 रुपये है। शुरुआत में 25 फीसदी की छूट मिलेगी। इसके बाद टोल 610 रुपये होगा। यूपीडा के इंजीनियर सूरज यादव का कहना है कि टोल प्लाजा में केवल वायरिंग का काम बाकी है। 90 फीसदी से अधिक काम पूरा कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आगरा-लखनऊ व बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के टोल प्रबंधन सिस्टम आपस में जोड़ा जा रहा है। दोनों एक्सप्रेसवे ग्राम कुदरैल इटावा पर खत्म होते हैं। बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे से बड़ी संख्या में वाहन यहां से आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर आते हैं।

इसी तरह इस एक्सप्रेसवे से आ रहे वाहन चित्रकूट, महोबा जाने के लिए बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे से जा रहे हैं। इन दोनों पर आने वाले वाहन व टोल वसूली से अपडेट दोनों एक्सप्रेसवे के टोल प्लाजा को देने के लिए यह निर्णय किया गया है।
छूट के बाद चित्रकूट से इटावा तक ये लगेगा टोल
वाहन की श्रेणी टोल दरें
कार, जीप, वैन 610
मिनी बस 965
बस या ट्रक 1935
अनुभव
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed