{"_id":"5aede29f4f1c1b46098b82c8","slug":"banda-to-beat-fatehpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"हॉकी के सेमीफाइनल में बांदा ने फतेहपुर को रौंदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हॉकी के सेमीफाइनल में बांदा ने फतेहपुर को रौंदा
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा
Updated Sat, 05 May 2018 10:28 PM IST
विज्ञापन
अंतर्जनपदीय हॉकी मैच में भिड़ीं इलाहाबाद और कौशांबी की टीमें।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्पोर्ट्स स्टेडियम में चल रहे 22वें अंतर्जनपदीय पुलिस हॉकी टूर्नामेंट में शनिवार को दूसरे दिन सेमीफाइनल मैच खेले गए। मेजबान बांदा और इलाहाबाद की टीमों का पलड़ा भारी रहा। डीआईजी मनोज तिवारी ने खिलाड़ियों से परिचय लेकर और रंग-बिरंगे गुब्बारे उड़ाकर शुरुआत कराई। एसपी शालिनी भी उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
सुबह की पाली में इलाहाबाद व कौशांबी के बीच मैच हुआ। इलाहाबाद की तेज तर्रार टीम ने कौशांबी को 0-2 गोल से पराजित कर दिया। दूसरी पाली में बांदा और फतेहपुर के बीच मुकाबला हुआ।
विज्ञापन
मेजबान बांदा टीम के खिलाड़ियों ने फतेहपुर पर ताबड़तोड़ 6 गोल दागे। फतेहपुर की टीम एक भी गोल नहीं कर पाई। बांदा ने यह मुकाबला 6-0 से जीत लिया। तीन दिवसीय टूर्नामेंट का समापन रविवार को होगा। दूसरे दिन मैच का लुत्फ लेने डिप्टी कलेक्टर प्रहलाद सिंह सहित बड़ी संख्या में पुलिस अधिकारी, कर्मचारी और खेल प्रेमी उपस्थित रहे।
विज्ञापन