फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Banda: Three accused caught in CCTV camera

Banda News: सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए तीन आरोपी

Thu, 12 Jan 2023 05:30 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 12 Jan 2023 05:30 AM IST
विज्ञापन
Banda: Three accused caught in CCTV camera
फोटो 11 बीएनडीपी 12- इंजीनियर के मकान का निरीक्षण करते एसपी और अपर एसपी। संवाद - फोटो : BANDA
अतर्रा। इंजीनियर के ताला बंद मकान से लाखों की चोरी की घटना के दूसरे दिन एसपी अभिनंदन और एएसपी लक्ष्मी निवास मिश्र ने घटनास्थल की पड़ताल की। जांच में पड़ोसी पूर्व प्राचार्य के आवास पर लगे सीसीटीवी कैमरे में तीन चोरों के फुटेज मिले हैं। घटना नौ जनवरी को तड़के साढ़े तीन बजे की है। पुलिस ने बंदूक घर से ही बरामद की है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के बांदा रोड अत्रि नगर में हिंदू इंटर कॉलेज के पूर्व प्रधानाचार्य स्व. चंद्रशेखर पांडेय के ताला बंद मकान से चोरों ने नकदी और लाखों जेवर चुरा लिए थे। घटना की जानकारी मंगलवार देर शाम हुई थी। 21 दिसंबर को पुण्यतिथि और भागवत कथा हुई थी। इसके बाद उनका बेटा इंजीनियर रोहित पांडेेय 24 दिसंबर को परिवार समेत दिल्ली चला गया था। मकान में ताला बंद था।
विज्ञापन

बुधवार को एसपी व एएसपी ने घटनास्थल का मुआयना किया। एसपी ने सीओ सत्य प्रकाश शर्मा से नगर में पूर्व में हुई चोरी की घटनाओं की भी जानकारी ली। कुछ दिन पूर्व भाजपा जिला संयोजक संजय सिंह के किरायेदार किराना व्यापारी सहित सिविल लाइन में हुई चोरी का मौका मुआयना किया। कस्बा इंचार्ज को फटकार लगाई। इंस्पेक्टर अनूप दुबे को जल्द घटना का पर्दाफाश करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, पुलिस ने मोहल्ला निवासी पूर्व प्राचार्य पीजी कॉलेज अभिलास श्रीवास्तव के मकान में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाले। इसमें चोरों की तस्वीर कैद मिली है। सीओ ने बताया कि इंजीनियर रोहित पांडेय और उनकी मां सरस्वती पांडेय के दिल्ली से आने के बाद ही चोरी हुए सामान की जानकारी मिलेगी। अभी तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed