फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Banda: There is no water in the canals, tubewells have given up, due to lack of rain, the moisture has disappeared from the fields, cracks lie, drought-like situation on 1.50 lakh hectares of irrigated land

बांदा : नहरों में पानी नहीं, नलकूपों ने दिया दगा, बारिश न होने से खेतों से नमी हो गई गायब, पड़ीं दरारें, 1.50 लाख हेक्टेयर सिंचित जमीन पर सूखे जैसे हालात

Tue, 19 Jul 2022 10:36 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 19 Jul 2022 10:36 PM IST
विज्ञापन
Banda: There is no water in the canals, tubewells have given up, due to lack of rain, the moisture has disappeared from the fields, cracks lie, drought-like situation on 1.50 lakh hectares of irrigated land
बांदा। बारिश हो नहीं रही। नहरों में पानी नहीं है। नलकूप खराब पड़े हैं। सिंचाई के तीनों प्रमुख साधन किसानों का साथ छोड़ रहे हैं। यहां पानी की कमी से खेतों में बड़ी-बड़ी दरारें पड़ गईं हैं। थोड़ा बहुत पानी खेतों के लिए बेमतलब साबित हो रहा है। ऐसे में डेढ़ लाख हेक्टेयर से अधिक सिंचित जमीन सूखी पड़ी है। धान की बेड़ पीली पड़ गईं हैं।
विज्ञापन

जून और जुलाई में बारिश न होने से बुंदेलखंड के सभी जलाशयों में पानी स्टोर नहीं हो सका। वे डेड स्टोर की श्रेणी में पहुंच चुके हैं। बांधों में पानी की कमी होने से सिंचाई विभाग ने नहरों के जरिये पानी देने से हाथ खड़े कर दिए हैं। इसके साथ ही मंडल के 50 से अधिक नलकूप खराब पड़े हैं। ऐसे में किसानों को धान की रोपाई व दलहन, तिलहन की बुआई तक के लिए पानी नहीं मिल पा रहा है। हालात ऐसे हो गए हैं कि पानी की कमी से खेतों में दरारें पड़ गई हैं। प्राइवेट नलकूप भी सफल नहीं हो रहे हैं। बिजली व डीजल की खपत अधिक होने से लागत भी निकालना मुश्किल है।
विज्ञापन

खरीफ की करीब 4.15 लाख हेक्टेयर में बुआई
चित्रकूटधाम मंडल में खरीफ की करीब 4.15 लाख हेक्टेयर में बुआई होती है। जिसमें एक लाख हेक्टेयर में नहरों व 60 हजार हेक्टेयर में सरकारी नलकूपों के जरिये खेतों की सिंचाई की जाती है। शेष क्षेत्रफल प्राकृतिक बारिश पर निर्भर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंडल में खराब नलकूप
जनपद नलकूप खराब
बांदा 645 21
चित्रकूट 20 00
हमीरपुर 559 30
योग- 1224 51
मंडल के बांधों में पानी की स्थिति (मिलियन घन मीटर में)
जलाशय क्षमता उपलब्धता
गंगऊ वियर (छतरपुर) 56.46 28.64
रनगंवा (बांध) 155.18 1.27
बरियारपुर (बांध) 12.60 5.26
ओहन बांध (चित्रकूट) 37.75 1.14
बरूआ बांध (चित्रकूट) 23.26 0.53
गुंता बांध (चित्रकूट) 24.50 4.45
रसिन बांध (चित्रकूट) 13.63 2.32
अर्जुन बांध (महोबा) 58.45 15.14
चंद्रायल (महोबा) 30.86 13.33
कबरई बांध (महोबा) 29.73 21.05
मझगवां बांध (महोबा) 25.92 00
उर्मिल बांध (महोबा) 113.50 00
मौदहा बांध (हमीरपुर) 179.00 47.60
वर्जन-
मंडल में बारिश कम होने से सूखे के हालात नजर आ रहे हैं। प्रशासन ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं। 30 जुलाई तक सर्वे कराकर रिपोर्ट शासन को भेज दी जाएगी। -दिनेश कुमार सिंह, मंडलायुक्त, चित्रकूटधाम मंडल, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed