फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Banda: The young man brought to the medical escaped by dodging the police

बांदा : मेडिकल को लाया गया युवक पुलिस को चकमा देकर भागा

Thu, 08 Sep 2022 12:12 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 08 Sep 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
Banda: The young man brought to the medical escaped by dodging the police
भाग निकले आरोपी को पकड़कर लाती पुलिस। - फोटो : BANDA
बांदा। छनेहरा लालपुर गांव स्थित प्राइमरी स्कूल के प्रधानाध्यापक से अभद्रता में पकड़ा गया आरोपी युवक पुलिस को चकमा देकर भाग निकला। वह शराब के नशे में था। उसे जिला अस्पताल मेडिकल के लिए लाया गया था। आरोपी के भागने पर पुलिस के पसीने छूट गए। लगभग पौन घंटे बाद हाथ लग सका। पुलिस कर्मियों का कहना था कि वह पानी लेने के लिए निकल गया था।
विज्ञापन

यूपी-112 और कोतवाली देहात पुलिस बुधवार को जौरही गांव निवासी श्यामबाबू प्रजापति को जिला अस्पताल डॉक्टरी परीक्षण के लिए लाई थी। वह शराब के नशे में हंगामा करता रहा। पुलिस पर पीटने का आरोप लगाया। मरीजों की भीड़ होने का फायदा उठाकर आरोपी पुलिस को चकमा देकर भाग निकला।
विज्ञापन

डॉ. विनीत सचान ने परीक्षण के लिए बुलाया तब उसके भागने की जानकारी हुई। हिरासत से भाग निकलने पर पुलिस के होश उड़ गए। आनन-फानन यूपी-112 और कोतवाली देहात पुलिस कर्मी उसे ट्रॉमा सेंटर सहित अस्पताल परिसर में ढूंढने में जुट गए। लगभग पौन घंटे बाद भागा श्यामबाबू अस्पताल परिसर में बनी पानी टंकी के पास छिपा मिला। पुलिस ने उसे दबोच लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना इंस्पेक्टर मिथलेश कुमार सिंह ने बताया कि श्यामबाबू पानी पीने चला गया था। भागने की जानकारी नहीं हुई। यह भी बताया कि श्यामबाबू सहित छनेहरा गांव निवासी राजकरन व भैरम ने साथ बैठकर शराब पी।

नशे में प्राइमरी स्कूल प्रधानाध्यापक से बदसलूकी करने लगे। गेट बंद कर लेने पर तीनों दीवार फांदकर स्कूल में घुसने लगे। तभी यूपी-112 पहुंच गई और दबोच लिया। डाक्टरी परीक्षण के बाद तीनों का 151 में चालान किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed