फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Banda: The killers were released due to the negligence of the investigators

बांदा: विवेचकों की लापरवाही से छूट गए हत्यारोपी, एलआईसी में चोरी के प्रयास में की थी चौकीदार की हत्या

Sat, 13 Aug 2022 12:15 AM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा Published by: कानपुर ब्यूरो Updated Sat, 13 Aug 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
Banda: The killers were released due to the negligence of the investigators

बांदा जिले में 14 साल पहले एलआईसी के चौकीदार की हत्या व चोरी के प्रयास के चार आरोपी साक्ष्यों के अभाव में बरी हो गए। विवेचना में खामियों के लिए न्यायालय ने नाराजगी जाहिर की। न्यायाधीश ने विवेचकों के विरुद्ध कार्रवाई के लिए एसपी हमीरपुर व कानपुर महानगर पत्र भेजा है।

विज्ञापन


शहर के जेएन डिग्री कॉलेज के पास स्थित भारतीय जीवन बीमा निगम का चौकीदार कैलाश 28 जून 2008 की सुबह कार्यालय के बाहर मृत अवस्था में खून से लथपथ पाया गया था। सूचना पर पहुंचे शाखा प्रबंधक ने देखा कि एलआईसी कार्यालय के गेट का ताला टूटा पड़ा है और चोरों ने तिजोरी को खोलने का प्रयास किया।
विज्ञापन


जिससे तिजोरी का हैंडल टूट गया और नीचे पड़ा था। शाखा प्रबंधक एके श्रीवास्तव ने कोतवाली नगर में अज्ञात लोगों के विरुद्ध चौकीदार की हत्या व कार्यालय में चोरी के प्रयास की रिपोर्ट दर्ज कराई। मामले की विवेचना तत्कालीन एसआई केदार नाथ सिंह व रामेश्वर मौर्य को दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


विवेचना के दौरान चार आरोपी बहादुर यादव जामू (कमासिन), कमर उर्फ कमल छिपटहरी (बांदा), संजय श्रीवास, मुन्ना खां मर्दन नाका (बांदा) के विरुद्ध आरोप पत्र न्यायालय में दाखिल किया। मामले की सुनवाई कर रहे प्रथम अपर सत्र न्यायाधीश मोहम्मद अशरफ अंसारी ने साक्ष्यों के अभाव में चारों आरोपियों को बरी कर दिया। त्रुटिपूर्ण विवेचना पर नाराजगी जाहिर करते हुए हमीरपुर एसपी व कानपुर महानगर एसपी को पत्र भेजकर विवेचकों के विरुद्ध कार्रवाई के लिए कहा है। साथ फैसले की एक प्रति भी एसपी को भेजी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed