फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Banda: The eyes of the villagers became moist due to the shouting of parents

माता-पिता की चीत्कार से ग्रामीणों की आंखें हुईं नम

Fri, 14 Oct 2022 12:13 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 14 Oct 2022 12:13 AM IST
विज्ञापन
Banda: The eyes of the villagers became moist due to the shouting of parents
बांदा। कोतवाली देहात क्षेत्र के जारी गांव में ढही कच्ची दीवार के मलबे में दबकर जान गंवाने वाला चार वर्षीय राज इकलौता था। उसकी मौत से मां बेसुध है। 12 वर्षीय महक एक माह से नानी के साथ रह रही थी। घटना के वक्त दोनों खेल रहे थे। तभी हादसा हो गया। उधर, बच्चों की मौत पर परिजनों के बिलखने से ग्रामीणों की आंखें भी छलक उठीं।
विज्ञापन

गुरुवार को पोस्टमार्टम के बाद जब एक साथ दोनों शव जारी गांव पहुंचे तो माता-पिता की चीत्कार से रिश्तेदारों के अलावा ग्रामीणों की भी आंखें नम हो गईं। पिता बलवीर ने बताया कि इकलौते पुत्र राज की मौत से पत्नी रेखा का बुरा हाल है। दूसरे दिन भी वह उसे याद करके बार-बार बेहोश हो जा रही है। रिश्तेदार महिलाएं उसे संभाल रही हैं।
विज्ञापन

बताया कि करबई (महोबा) गांव निवासी चरन सिंह की पुत्री महक एक माह पूर्व अपनी वृद्ध नानी रामबाई की देखरेख के लिए घर आई थी। राज व महक सहित घायल संजना (9) पुत्री गोविंद निवासी करहिया (हमीरपुर) एक साथ खेल रहे थे। तभी रामबाई की कच्ची दीवार ढह गई और तीनों बच्चे दब गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बच्चों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया, लेकिन तब तक राज व महक की मौत हो चुकी थी। घटना के वक्त वह (बलवीर) व महक की मां पुनिया समेत घर के अन्य सदस्य बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे में मजदूरी करने गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed