{"_id":"6349abe952a8f202d3753d48","slug":"banda-the-dead-body-of-the-girl-was-found-hanging-on-the-noose-of-the-dupatta-banda-news-knp7232952115","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवती का शव दुपट्टे के फंदे पर लटका मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवती का शव दुपट्टे के फंदे पर लटका मिला
विज्ञापन
बांदा। शहर के शांति नगर में युवती का शव दुपट्टे के फंदे से लटका मिला। परिजनों का कहना है कि युवती मानसिक रूप से अस्वस्थ थी। पुलिस घटना की जांच कर रही है।
शांति नगर में विनीता वर्मा (24) पुत्री स्व. रामप्रसाद वर्मा का शव गुरुवार की रात कमरे में दुपट्टे के फंदे से लटका मिला और दरवाजे खुले थे। भाई प्रशांत वर्मा ने पड़ोसियों की मदद से फंदा काटकर शव उतारा और आजाद नगर पीएचसी ले गए। डॉक्टर ने मौत मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। भाई प्रशांत ने बताया कि विनीता मानसिक रूप से अस्वस्थ थी। उसका इलाज चल रहा था।
पूर्व में भी कई बार इधर-उधर निकल गई। ढूंढकर उसे घर लाए। फिलहाल आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो सका। परिजनों के हवाले से प्रभारी निरीक्षक श्यामबाबू शुक्ला और कालूकुआं चौकी प्रभारी जयचंद्र सिंह ने बताया कि विनीता दो बहन और एक भाई में दूसरे नंबर की थी।
विज्ञापन
बड़ी बहन की शादी हो चुकी। पिता की बीमारी के चलते कई साल पूर्व मौत हो चुकी। भाई खेतीबाड़ी करके परिवार पाल रहा है। आत्महत्या का कारण जानने के लिए जांच की जा रही है।