फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Banda: The dead body of a Class IV employee of the Irrigation Department was found hanging.

Banda News: सिंचाई विभाग के चतुर्थ श्रेणी कर्मी का शव लटका मिला

Wed, 21 Dec 2022 11:33 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 21 Dec 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
Banda: The dead body of a Class IV employee of the Irrigation Department was found hanging.
बांदा। सिंचाई विभाग में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी का शव घर के कमरे में फंदे से लटका मिला। परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के कंधर दास तालाब निवासी सुनील सिंह (41) बबेरू तहसील में सिंचाई विभाग में चतुर्थ श्रेणी पद पर तैनात था। वह प्रतिदिन बांदा से बबेरू ड्यूटी आता-जाता था। मंगलवार की शाम बबेरू से ड्यूटी करके लौटा और कमरे में जाकर अपने ऊनी मफलर से दीवार में लगी खूंटी से फंदा कस लिया। घटना के समय पत्नी नीलम सिंह भैंस की सानी कर रहीं थीं।
विज्ञापन

बड़ा बेटा अभिषेक सिंह कार खड़ी कर रहा था। कुछ देर बाद पत्नी कमरे में पहुंचीं तो सुनील को फंदे से लटका देखा। उन्होंने पुत्र को आवाज दी। दोनों उन्हें लेकर जिला अस्पताल लाए। यहां मृत घोषित कर दिया। अभिषेक ने बताया कि उनका पैतृक गांव पिपरहरी थाना पैलानी है। पिता रोज की तरह बबेरू से ड्यूटी से आए थे। उन्होंने किस बात पर फंदा लगा लिया उसे नहीं मालूम।
विज्ञापन
विज्ञापन

छोटा बेटा अनिकेत सिंह बाहर रहकर कंप्टीशन की तैयारी कर रहा है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। थानाध्यक्ष पैलानी कुलदीप तिवारी ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। चूंकि घटना स्थल शहर कोतवाली का है इसलिए घटना की जांच कोतवाली पुलिस करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed