फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Banda: The body of the missing child was found in a water-filled pit, the pit caused by the extraction of soil for Chakrod, the water filled with rain

बांदा : घर से लापता बालक का शव पानी भरे गड्ढे में मिला, चकरोड के लिए मिट्टी निकालने से हुआ गड्ढा, बारिश से भरा पानी

Thu, 28 Jul 2022 12:18 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 28 Jul 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
Banda: The body of the missing child was found in a water-filled pit, the pit caused by the extraction of soil for Chakrod, the water filled with rain
बांदा। घर से लापता सात वर्षीय बालक का शव 24 घंटे बाद पानी भरे गड्ढे में मिला। पिता समेत अन्य परिजन हत्या या हादसा के बारे में स्पष्ट तौर पर नहीं बता सके।
विज्ञापन

घटना कोतवाली नगर क्षेत्र के भरखरी गांव की है। मंगलवार को दोपहर करीब 2 बजे मंजीत पुत्र मनोज कुमार रैदास घर से लापता हो गया था। बुधवार को सुबह करीब सात बजे उसका शव घर से लगभग 300 मीटर दूर हरदौल राजा नामक स्थान के पास सड़क किनारे पानी भरे गड्ढे में मिला। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और शव कब्जे में ले लिया। फोरेंसिक टीम ने भी नमूने लिए।
विज्ञापन

परिजनों ने बताया कि चकरोड के समतलीकरण के लिए जेसीबी से मिट्टी निकालने पर सड़क किनारे गहरा गड्ढा हो गया। बारिश से इसमें पानी भर गया। रोष जताया कि प्रशासन की लापरवाही से अब पानी भरा गड्ढा जानलेवा साबित होने लगा। इसमें मिट्टी की पुराई की जानी चाहिए। कोतवाली नगर प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र सिंह राजावत ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर स्थिति स्पष्ट हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाने में दर्ज कराई थी गुमशुदगी
पिता मनोज कुमार ने बताया कि घरवाले पहले यही समझते रहे कि खेलते-खेलते नजदीक में रह रहे अपने चाचा के घर में सो गया होगा, लेकिन देर शाम तक घर नहीं लौटा तो उसकी खोजबीन शुरू की। थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। अगले दिन उसका शव मिला। हत्या करके शव गड्ढे में फेंकने की बात पर पिता स्पष्ट नहीं कह सका। उसका जवाब था कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर अगली कार्रवाई करेगा। वह कक्षा दो का छात्र था। दो भाइयों में छोटा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed