{"_id":"62dd8daf4f5b4f084055486d","slug":"banda-the-body-of-an-old-man-missing-for-a-week-was-found-in-the-drain-police-are-sweeping-away-by-saying-that-it-was-a-natural-death-banda-news-knp7092858133","type":"story","status":"publish","title_hn":"बांदा : एक हफ्ते से लापता वृद्ध का शव नाले में मिला, पुलिस स्वाभाविक मौत बताकर झाड़ रही पल्ला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बांदा : एक हफ्ते से लापता वृद्ध का शव नाले में मिला, पुलिस स्वाभाविक मौत बताकर झाड़ रही पल्ला
विज्ञापन
खप्टिहा कलां। थाना क्षेत्र में एक हफ्ते से लापता वृद्ध का शव नाले में संदिग्ध हालात में पड़ा मिला। परिजन मौत की वजह नहीं बता पा रहे हैं। पुलिस स्वाभाविक मौत बताकर पल्ला झाड़ रही है।
रेहुंटा गांव निवासी स्वामीदीन (85) का शव शनिवार की शाम निवाइच गांव रोड के निकट नाले में पड़ा मिला। पुत्र दयाराम निषाद ने किसी भी विवाद से इन्कार किया है। उधर, चौकी प्रभारी ओम प्रकाश द्विवेदी ने बताया कि शरीर में कोई चोट के निशान दिखाई नहीं दिए हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर स्थिति स्पष्ट हो जाएगी।
बेटियों ने जमीन के लिए लगाया हत्या का आरोप
वहीं, पोस्टमार्टम हाउस में वृद्ध के पुत्र और पुत्रियों के बीच नोंकझोंक हो गई। पुत्रियां दरदा निवासी फूलमती, डाड़ीखेर निवासी श्यामा और पद्माकर चौराहा निवासी रामदेवी ने बताया कि स्वामीदीन पुत्रियों के साथ रहते थे। पिछले माह पेंशन के लिए गांव गए थे। जमीन के लिए हत्या का आरोप लगाया है। उनके नाम 12 बीघा जमीन है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद भाई के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराएंगी।