{"_id":"62dd8e739641ae5dd725ed92","slug":"banda-tension-in-the-village-police-and-pac-deployed-mla-reached-the-house-of-rape-victim-innocent-assured-of-help-hindu-organizations-met-family-members-banda-news-knp709286942","type":"story","status":"publish","title_hn":"बांदा : गांव में तनाव, पुलिस और पीएसी तैनात, दुष्कर्म पीड़ित मासूम के घर पहुंचीं विधायक, मदद का भरोसा, हिंदू संगठनों ने परिजनों से मुलाकात की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बांदा : गांव में तनाव, पुलिस और पीएसी तैनात, दुष्कर्म पीड़ित मासूम के घर पहुंचीं विधायक, मदद का भरोसा, हिंदू संगठनों ने परिजनों से मुलाकात की
विज्ञापन
नरैनी। मासूम से दुष्कर्म के मामले में दूसरे दिन भी गांव में तनाव का माहौल। एहतियात के तौर पर एक प्लाटून पीएसी और पुलिस बल तैनात कर दिया गया। हालत यह रही कि दूसरे दिन रविवार को भी आरोपी के मोहल्ले में पुलिस के अलावा कोई नजर नहीं आया। वहीं, मासूम के घर पहुंचकर विधायक समेत कई हिंदू संगठनों और समाजसेवियों ने आरोपी के विरुद्ध सख्त कार्रवाई का भरोसा दिलाया।
कोतवाली क्षेत्र के एक इलाकेेे में शुक्रवार की शाम टॉफी के बहाने घर ले जाकर मासूम के साथ 22 वर्षीय फरीद ने दुष्कर्म किया था। ग्रामीणों और युवाओं ने शनिवार की शाम को आरोपी के घर धावा बोलकर तोड़फोड़ की थी। रविवार को पूरे दिन ज्यादातर लोग अपने घरों में ही रहे। नरैनी विधायक ओममणि वर्मा रविवार को मासूम के घर पहुंचीं और परिजनों से मुलाकात की। न्याय का आश्वासन दिया। बजरंग दल जिला संयोजक अंकित पांडेय व राजू सिंह, विश्व हिंदू परिषद जिला मंत्री पुष्पेंद्र सिंह, जिला परिवर्तन प्रमुख बुद्धराज सिंह ने भी मासूम के घरवालों से मुलाकात की। सहयोग का भरोसा दिलाया। वहीं, गांव में क्षेत्राधिकारी नितिन कुमार और कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार शुक्ल लगातार गश्त करके नजर बनाए रहे।
आरोपी की डीएनए जांच होगी
नरैनी/बांदा। मासूम से दुष्कर्म में गिरफ्तार आरोपी फरीद की डीएनए जांच होगी। उसके खून का नमूना सील कर लैब भेजा गया है। विवेचना के बिंदुओं में शामिल दुष्कर्म से संबंधित अन्य टेस्ट भी कराए जा रहे हैं। यह जानकारी नरैनी कोतवाली पुलिस ने दी है।
विज्ञापन
सेहत मेें हो रहा सुधार
मासूम का इलाज जिला महिला अस्पताल में चल रहा है। सीएमएस डॉ. सुनीता सिंह का कहना है कि बच्ची की सेहत में लगातार सुधार हो रहा है। समय पर दवा दी जा रहीं हैं। इसके साथ ही उसकी बेहतर देखभाल की जा रही है।