फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Banda: Suhagins did Saajan's appearance with the moon

सुहागिनों ने किए चांद के साथ साजन के दीदार

Fri, 14 Oct 2022 12:07 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 14 Oct 2022 12:07 AM IST
विज्ञापन
Banda: Suhagins did Saajan's appearance with the moon
जेल में करवा चौथ पर पति का दीदार करतीं म हिलाएं। - फोटो : BANDA
बांदा। करवा चौथ पर सुहागिनों ने दिनभर निर्जला व्रत रखा। शाम को साजन के लिए सोलह शृंगार किया। चंद्रमा के उदय होते ही छलनी से सुहाग का दीदार किया। पूजन अर्चन कर सलामती की कामना की। पति के हाथों जल पीकर व्रत का पारण किया।
विज्ञापन

कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी को मनाया जाने वाला करवा चौथ गुरुवार को मनाया गया। सुहागिनों ने सौभाग्य, सुख और समृद्धि के लिए निर्जला व्रत रखा। दिनभर व्रत रखने के बाद शाम को सोलह शृंगार किया। चंद्रमा के उदय होते ही छलनी से साजन का दीदार किया। लंबी उम्र की कामना की। पूजन अर्चन कर चंद्रमा को अर्घ्य दिया। बाद में सुहाग के हाथों जल पीकर व्रत का पारण किया।
विज्ञापन

जिन महिलाओं के पति सेना में है या बाहर नौकरी करते हैं और किन्हीं कारणों से वह घर नहीं आए, उन्होंने स्मार्ट मोबाइल पर वीडियो कालिंग से स्क्रीन पर पति का दीदार कर वृत तोड़ा। कुछ ने फोटों को सामने रख जल ग्रहण किया। करवा चौथ के वृत को लेकर महिलाओं खासकर नई नवेली दुल्हनों में खासा उत्साह रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिनभर बाजार में खरीददारी हुई। तमाम महिलाएं सजने संवरने के लिए ब्यूटी पार्लर गईं। कुछ घर में ही तैयार हुईं। कई स्थानों पर महिलाओं ने सामूहिक रूप से करवा चौथ का पूजन किया। खप्टिहाकला, करवा चौथ के वृत को लेकर महिलाओं में खासा उत्साह रहा। बबेरू, नरैनी, अतर्रा, बिसंडा, बदौसा, तिंदवारी में भी करवा चौथ धूमधाम के साथ मनाया गया। पूजन के बाद लोगों आतिशबाजी की गई।
सलाखों के बीच मना करवा चौथ
सलाखो में कैद महिलाओं ने भी करवा चौथ का व्रत रखा। चंद्रमा के निकलने के बाद साजन की फोटो को सामने रखकर जल ग्रहण किया। जेल प्रशासन ने जेल में निरुद्ध महिलाओं को करवा चौथ का व्रत रखने के लिए कई प्रकार की रियायत दी थी। जिन महिलाओं का पूजन का सामान घर से नहीं आया उन्हें जेल प्रशासन ने उपलब्ध कराया।

कारागार अधीक्षक बीरेंद्र कुमार ने बताया कि जेल में 41 महिलाओं ने व्रत रखा। गुरुवार जो भी जेल में बंद पुरुष अथवा महिला बंदी से मिलने आया उसकी मुलाकात कराई गई। गुरुवार को 45 पुरुष व 26 महिलाओं ने मुलाकात की।

जेल में करवा चौथ पर पतियों का मुंह मीठा करातीं महिलाएं।

जेल में करवा चौथ पर पतियों का मुंह मीठा करातीं महिलाएं।- फोटो : BANDA

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed