फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Banda Stadium team won the Kabaddi match

Banda News: स्टेडियम बांदा की टीम ने जीता कबड्डी मैच

Sun, 27 Oct 2024 10:43 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 27 Oct 2024 10:43 PM IST
विज्ञापन
Banda Stadium team won the Kabaddi match
बांदा। स्टेडियम में आयोजित कबड्डी मैच में स्टेडियम बांदा, स्टेडियम योद्धा, स्वराज स्टीलर्स और जेके स्टार टीमों के बीच नाॅकआउट मैच खेला गया। पहला मैच स्टेडियम योद्धा और जेके स्टार के बीच हुआ, जिसमें स्टेडियम योद्धा ने जेके स्टार को 34-26 और दूसरे मैच में स्टेडियम बांदा ने स्वराज स्टीलर्स को 18-36 से हराया।
विज्ञापन

फाइनल मुकाबला स्टेडियम बांदा और स्टेडियम योद्धा के बीच हुआ। इसमें गप्टिल, अंकित, वंश ने स्टेडियम बांदा की तरफ से शानदार प्रदर्शन किया और अपनी टीम को फाइनल की ट्रॉफी दिलाई। फाइनल मुकाबला बेहद रोमांचक रहा। अंतिम पांच मिनट में तीन पॉइंट से जीत दर्ज की। हाफ टाइम के पहले स्टेडियम योद्धा युद्ध 9 प्वाइंट की लीड लिए हुई थी। स्टेडियम योद्धा की तरफ से सागर मोहित का शानदार प्रदर्शन रहा, लेकिन वह अपनी टीम को जीत नहीं दिला पाए।
विज्ञापन

मैच में मुख्य अतिथि के रूप में सीनियर खिलाड़ी और फेडरेशन पदाधिकारी उपस्थित रहे। विजेता-उप विजेता व थर्ड प्लस आने वाली टीमों को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। बेस्ट खिलाड़ियों को कबड्डी खेल किट देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान रवि यादव कन्हैया, राजेश शुक्ला, ज्ञानचंद शुक्ला, उदित त्रिपाठी, महेंद्र देवपुरिया, आदिल खान, लाल नामदेव, मयंक उपस्थित रहे। आने वाले अगले महीने में कबड्डी प्रतियोगिता कराने की घोषणा की गई। कबड्डी एसोसिएशन जिला सचिव कमल सिंह ने आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed