फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Banda: Skin patients started increasing with the onset of cold

Banda News: ठंड की शुरुआत के साथ बढने लगे त्वचा रोगी

Wed, 23 Nov 2022 11:49 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 23 Nov 2022 11:49 PM IST
विज्ञापन
Banda: Skin patients started increasing with the onset of cold
जिला अस्पताल में मरीज का इलाज करते त्वचा रोग विशेषज्ञ डा.अरमानुल हक। - फोटो : BANDA
बांदा। ठंड की शुरुआत के साथ त्वचा रोगी भी बढ़ने लगे हैं। किसी भी उम्र में होने वाली सोरायसिस बीमारी त्वचा से संबंधित है। इसमें खुजली के साथ दर्द और सूजन हो जाती है। पानी सा निकलता है। जोड़ों में दर्द होने लगता है। विशेषज्ञों का कहना है कि रूखी त्वचा वाले लोगों को इस बीमारी का खतरा ज्यादा है।
विज्ञापन

सुबह-शाम सर्दी और दोपहर को तेज धूप से त्वचा रोगी बढ़े हैं। रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज और जिला अस्पताल की ओपीडी में रोजाना लगभग 25 फीसदी मरीज बढ़ गए हैं। जिला अस्पताल के त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ. अरमानुल हक ने बताया कि इस बीमारी में त्वचा पर लाल रंग के चकत्ते पड़ते हैं।
विज्ञापन

खुजली के साथ दर्द होता है। त्वचा में रूखी परत सी जमती है। यह सोरायसिस बीमारी कहलाती है। नाखून, सिर और जोड़ों को भी प्रभावित करती है। समय पर इलाज न कराने पर ये बीमारी पूरे शरीर की त्वचा में हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि बीमारी ठीक होने में सामान्यत: दो से तीन महीने का समय लग जाता है। पुराना मर्ज हुआ तो छह महीने भी लग सकते हैं। यह ऐसा मर्ज है जो ठीक होने के बाद दोबारा हो सकता है। इसलिए डॉक्टर द्वारा बताए गए इलाज और उपाय से ही लंबे समय तक बीमारी पर नियंत्रण पाया जा सकता है।

ये बीमारी आनुवांशिक भी है। माता-पिता दोनों को ये बीमारी है, तो बच्चों में लगभग 30 फीसदी इस बीमारी की आशंका रहती है। ओपीडी में करीब एक हजार मरीजों में लगभग 200-250 मरीज सोरायसिस समस्या के आ रहे हैं।

वरिष्ठ फिजीशियन डा.शैलेंद्र यादव।

वरिष्ठ फिजीशियन डा.शैलेंद्र यादव।- फोटो : BANDA

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed