{"_id":"6309121e28eb8b0612292b1f","slug":"banda-search-for-abbas-intelligence-department-kept-an-eye-in-the-city-surveillance-started-on-declaring-absconding-from-the-court-banda-news-knp7148192129","type":"story","status":"publish","title_hn":"बांदा : अब्बास की तलाश...शहर में खुफिया विभाग ने गड़ाई नजर, कोर्ट की ओर से फरार घोषित करने पर शुरू हुई निगरानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बांदा : अब्बास की तलाश...शहर में खुफिया विभाग ने गड़ाई नजर, कोर्ट की ओर से फरार घोषित करने पर शुरू हुई निगरानी
विज्ञापन
जिला कारागार का मुख्य द्वार।
- फोटो : BANDA
बांदा। जेल में बंद बाहुबली पूर्व विधायक मुख्तार अंसारी के विधायक बेटे अब्बास अंसारी के अदालत से फरार घोषित किए जाने पर यहां भी गुपचुप ढंग से निगरानी शुरू हो गई। स्थानीय खुफिया विभाग को सक्रिय किया गया है। सादे कपड़ों में कुछ युवा पुलिस कर्मी भी अब्बास की तलाश में लगाए गए हैं।
बाहुबली पूर्व विधायक मुख्तार अंसारी करीब सवा साल से बांदा जेल में है। उसके पुत्र और सुभासपा से मऊ सदर विधायक अब्बास अंसारी को कोर्ट ने फरार घोषित किया है। अब्बास की तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही है। अब्बास के पिता के बांदा जेल में होने के चलते राजधानी और स्थानीय पुलिस ने यहां भी नजरें गड़ा दी हैं। सूत्रों के मुताबिक मुख्तार के परिजन और करीबी रिश्तेदार सहित कई लोग शहर में किराये का घर लेकर अलग-अलग स्थानों पर रह रहे हैं। पुलिस विभाग का मानना है कि अब्बास अंसारी यहां आकर छिप सकता है। नतीजे में स्थानीय पुलिस विभाग को सतर्क निगरानी के निर्देश दिए गए हैं।
इसके अलावा स्थानीय खुफिया विभाग (एलआईयू) को भी सक्रिय रखा गया है। सूत्रों के मुताबिक शुक्रवार को पूरा दिन खुफिया विभाग कर्मी जेल से लेकर कई मोहल्लों तक टोह लेते रहे। इस बाबत अपर एसपी लक्ष्मी निवास मिश्र ने बताया कि किसी के फरार घोषित किए जाने पर आरोपी के संबंधी व संपर्क वाले जिलों की पुलिस को भी सक्रिय किया जाता है। अब्बास की गिरफ्तारी के निर्देश प्राप्त हुए हैं। जानकारी जुटाई जा रही है।