फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Banda: Salary of headmaster and two instructors stopped

प्रभारी प्रधानाध्यापक और दो अनुदेशकों का वेतन रोका

Fri, 11 Nov 2022 11:35 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 11 Nov 2022 11:35 PM IST
विज्ञापन
Banda: Salary of headmaster and two instructors stopped
परिषदीय स्कूल का निरीक्षण करतीं बीएसए प्रिंसी मौर्या। - फोटो : BANDA
बांदा। परिषदीय स्कूलों में शिक्षा व्यवस्था की पोल बीएसए के निरीक्षण में खुल गई। महुआ ब्लाक के अकबरपुर में स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय के निरीक्षण में कोई छात्र उपस्थित नहीं मिला। यहां 27 छात्र-छात्राएं पंजीकृत हैं। प्रभारी प्रधानाध्यापक राजकुमार पांडेय का तत्काल प्रभाव से नवंबर माह का वेतन रोक दिया है। अन्य विद्यालयों के निरीक्षण में अनुपस्थित दो अनुदेशकों का एक दिन का वेतन रोकने का आदेश दिया है।
विज्ञापन

शुक्रवार को बीएसए प्रिंसी मौर्या ने बड़ोखर बुजुर्ग गांव स्थित प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालय (कंपोजिट) का निरीक्षण किया। उच्च प्राथमिक स्कूल में अनुदेशक नेहा सविता व रंजना चौरसिया अनुपस्थित मिलीं। इनका एक दिन का वेतन रोक दिया है।
विज्ञापन

विद्यालय में गंदगी पर नाराजगी जताई। सफाई के निर्देश दिए। मनीपुर गांव के उच्च प्राथमिक विद्यालय (कंपोजिट) में मिड-डे मील की गुणवत्ता सही नहीं मिली। प्रभारी प्रधानाध्यापक से तीन दिन में स्पष्टीकरण तलब किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी तरह उच्च प्राथमिक विद्यालय, बरईमानपुर में गंदगी की भरमार मिली। प्रभारी प्रधानाध्यापक रेखा गुप्ता से तीन दिन में स्पष्टीकरण मांगा है। बीएसए ने प्रधानाध्यापकों को निर्देश दिए हैं कि स्कूलों की व्यवस्था दुरुस्त कर लें। शिक्षण कार्य में लापरवाही बरतने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। स्कूल परिसर को साफ रखने के नसीहत दी।
पंकज शर्मा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed