फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Banda's teenager tops in vaccination in Bundelkhand

बुंदेलखंड में बांदा के किशोर टीकाकरण में अव्वल

Fri, 28 Jan 2022 11:22 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 28 Jan 2022 11:22 PM IST
विज्ञापन
Banda's teenager tops in vaccination in Bundelkhand
बांदा में टीकाकरण कराते किशोर-किशोरियां। संवाद - फोटो : BANDA
बांदा। 15 से 17 वर्ष उम्र के किशोरों में टीकाकरण अभियान में बांदा जनपद को बुंदेलखंड में पहला और प्रदेश में छठवां स्थान हासिल हुआ है। जनपद में अब तक 82.11 फीसदी किशोरों को वैक्सीन की पहली डोज दी जा चुकी है। 18 वर्ष से अधिक उम्र वालों का टीकाकरण निर्धारित लक्ष्य से भी अधिक हो चुका है।
विज्ञापन

बांदा जनपद में 1.26 लाख किशोरों को वैक्सीन के पहले डोज के लिए चिह्नित किया गया था। मंडलीय अपर निदेशक (स्वास्थ्य) डा.नरेश सिंह तोमर ने बताया कि ब्लाक स्तर और स्कूलों में बूथ बनाकर चलाए गए अभियान का नतीजा है कि अब प्रतिदिन 4 से 5 हजार किशोरों को यह डोज दी जा रही है।
विज्ञापन

अब तक एक लाख 3 हजार से अधिक किशोर पहली डोज लगवा चुके हैं। जिलाधिकारी ने भी विशेष निर्देश देने के साथ ही अभियान का खुद भी निरीक्षण किया। चित्रकूटधाम व झांसी मंडलों के प्रोजेक्ट आफीसर (यूएनडीपी) चंद्रभूषण के अनुसार किशोर टीकाकरण में बांदा जनपद बुंदेलखंड में पहले स्थान पर है। 1.40 लाख लक्ष्य के सापेक्ष 96 हजार (69.10 फीसदी) टीकाकरण के साथ झांसी दूसरे स्थान पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चित्रकूट में 1.40 लाख लक्ष्य के सापेक्ष 45 हजार (65.77 प्रतिशत) वैक्सीनेशन हुआ है। जालौन में 1.18 लाख में 71 हजार (60.66 प्रतिशत), हमीरपुर में 77 हजार में 42 हजार (58.38 प्रतिशत), ललितपुर में 85 हजार में 47 हजार (54.50 प्रतिशत) और महोबा में 61 हजार लक्ष्य के सापेक्ष अब तक 33 हजार (54.06 फीसदी) वैक्सीन किशोरों को लगाई जा चुकी है। अपर निदेशक ने बताया कि चित्रकूटधाम मंडल में रोजाना 8 से 10 नमूने लेकर जांच को भेजे जा रहे हैं। कोरोना से निपटने की सभी तैयारियां पूरी हैं।
तीसरी लहर में 642 संक्रमित, 336 हुए स्वस्थ
बांदा। तीसरी लहर में कोरोना संक्रमितों का कारवां धीरे-धीरे बढ़ता जा रहा है। शुक्रवार को 28 नए संक्रमित पाए जाने के साथ ही अब तक कुल संक्रमितों का आंकड़ा 642 पहुंच गया है। रिकवरी रेट 52 फीसदी है।
अब तक 336 स्वस्थ भी हुए हैं। तीसरी लहर में मृत्यु मात्र दो हुई हैं। शुक्रवार को छह महिलाओं सहित कुल 28 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इन्हें मिलाकर मौजूदा सक्रिय संक्रमितों की संख्या 304 हो गई है। शुक्रवार को 30 संक्रमित मरीज स्वस्थ भी हुए। ताजा संक्रमितों में 6 महिलाएं हैं।

इनके अलावा जिला जेल के दो बंदी सहित टीबी अस्पताल, राजकीय मेडिकल कालेज, पुलिस लाइन, जिला पुरुष अस्पताल, स्वराज कालोनी, सर्वोदय नगर, इंदिरा नगर, बिजली खेड़ा, गायत्री नगर, गूलरनाका आदि में भी संक्रमित मिले हैं। दो किशोर भी पॉजिटिव पाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed